विस अध्यक्ष देवनानी की पत्नी का निधन, SMS अस्पताल में चल रहा था इलाज

भजनलाल शर्मा अंतिम संस्कार में शामिल

विस अध्यक्ष देवनानी की पत्नी का निधन, SMS अस्पताल में चल रहा था इलाज
राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी इंदिरा देवी का सोमवार देर शाम एसएमएस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्हें हाल ही में 29 अक्टूबर को घर में ही बेहोश हो जाने के कारण जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां जांच में उन्हें कार्डियक अरेस्ट आने के बाद उन्हें सीपीआर देकर रिवाइव किया गया, फिर आईसीयू में शिफ्ट।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी इंदिरा देवी का सोमवार देर शाम एसएमएस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्हें हाल ही में 29 अक्टूबर को घर में ही बेहोश हो जाने के कारण जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां जांच में उन्हें कार्डियक अरेस्ट आने के बाद उन्हें सीपीआर देकर रिवाइव किया गया, फिर आईसीयू में शिफ्ट। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें हाइपॉक्सिक यानी ब्रेन इंजरी भी थी और वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं।

मेडिकल बोर्ड की गहन निगरानी और प्रयासों बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और सोमवार देर शाम उनका निधन हो गया। इंद्रा देवी की अंतिम यात्रा मंगलवार सुबह 10.30 बजे अजमेर के रामनगर स्थित संत कंवरराम कॉलोनी स्थित निवास से पुष्कर रोड श्मशान स्थल के लिए रवाना होगी। इससे पूर्व उनकी पार्थिव देह को सोमवार को एसएमएस अस्पताल से देवनानी के सिविल लाइन स्थित निवास पर ले जाया गया। परिजन पार्थिव देह के साथ मंगलवार सुबह 6 बजे जयपुर से अजमेर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने अजमेर जाएंगे। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नींदड़ मोड़ पर मौत का ट्रेलर! : बाइक सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, फिर कुचलता हुआ निकला ट्रेलर नींदड़ मोड़ पर मौत का ट्रेलर! : बाइक सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, फिर कुचलता हुआ निकला ट्रेलर
हरमाड़ा थाना क्षेत्र के नींदड़ मोड़ चौराहे पर मंगलवार सुबह करीब 9 बजे सीमेंट से भरे तेज रफ्तार ट्रेलर ने...
फीफा वर्ल्ड कप-2026 : जर्मनी ने पहली बार खेल रही कुराकाओ को 7-1 से रौंदा, फेलिक्स नमेचा ने किया टूर्नामेंट का सबसे तेज गोल
पत्नी की तलाश में ससुराल पहुंचा युवक : जवाब नहीं मिला तो टावर पर चढ़ा, रातभर चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
रूटीन मिशन बना मौत का सफर : उड़ान भरते ही क्रैश हुआ अमेरिकी B-52 बॉम्बर, 8 लोगों की मौत
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 7721 वाहन नपे
केंद्र सरकार का बड़ा फ़ैसला: डीजल, विमान ईंधन के निर्यात पर उत्पाद शुल्क बढ़ाया, नई दरें आज से लागू
टीसीएस को बड़ा झटका: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, कंपनी को भरना होगा $16.8 करोड़ का हर्जाना