विटामिन-ए अनुपूरण अभियान : 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन-ए की खुराक, 29 मई से शुरू होगा विशेष अभियान

घर-घर संपर्क कर पात्र बच्चों को केंद्रों तक लाया जाएगा

विटामिन-ए अनुपूरण अभियान : 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन-ए की खुराक, 29 मई से शुरू होगा विशेष अभियान
29 मई से 29 जून तक विटामिन-ए अनुपूरण अभियान चलाया जाएगा। 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी। डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों और सरकारी अस्पतालों में विशेष व्यवस्था की जाएगी।

जयपुर। बच्चों में कुपोषण, आंखों की कमजोरी एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा 29 मई से 29 जून तक विटामिन- अनुपूरण का विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन- की खुराक पिलाई जाएगी। यह अभियान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग (आईसीडीएस) के संयुक्त समन्वय से संचालित होगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं सरकारी अस्पतालों में बच्चों को विटामिन- की खुराक पिलाने की व्यवस्था की जाएगी।

अभियान के सफल संचालन के लिए आशा सहयोगिनी, एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीमों द्वारा घर-घर संपर्क कर पात्र बच्चों को केंद्रों तक लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के लिए ब्लॉक स्तर पर माइक्रो प्लान तैयार किए जा रहे हैं तथा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया जाएगा। 29 मई को अभियान का शुभारंभ होगा। इसके बाद जून माह में नियमित टीकाकरण सत्रों, ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस, ममता दिवस तथा विशेष आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को विटामिन- की खुराक दी जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय