वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान : अमीन पठान ने पीसीसी में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- दिल्ली महारैली में खेल प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे

मुद्दे को उजागर करके देश की जनता को सच्चाई से अवगत कराया

वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान : अमीन पठान ने पीसीसी में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- दिल्ली महारैली में खेल प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे

वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत कांग्रेस की 14 दिसम्बर को दिल्ली महारैली में प्रदेश कांग्रेस खेल कूद प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। प्रकोष्ठ ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी भी घोषित कर दी है। खेल कूद प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष अमीन पठान ने पीसीसी में मीडिया से बातचीत में बताया कि भाजपा ने गुजरात, मध्यप्रदेश, बिहार सहित कई राज्यों में वोट चोरी कर सरकार बनाई है।

जयपुर। वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत कांग्रेस की 14 दिसम्बर को दिल्ली महारैली में प्रदेश कांग्रेस खेल कूद प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। प्रकोष्ठ ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी भी घोषित कर दी है। खेल कूद प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष अमीन पठान ने मंगलवार को पीसीसी में मीडिया से बातचीत में बताया कि भाजपा ने गुजरात, मध्यप्रदेश, बिहार सहित कई राज्यों में वोट चोरी कर सरकार बनाई है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस मुद्दे को उजागर करके देश की जनता को सच्चाई से अवगत कराया है।

इसी सिलसिले में 14 दिसम्बर को कांग्रेस महारैली में राजस्थान से करीब 50 हजार कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे। खेल कूद प्रकोष्ठ को भी एक हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को ले जाने का टारगेट मिला है। प्रकोष्ठ की तरफ से तय टारगेट से भी ज्यादा कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे। हम सब मिलकर राहुल गांधी के हाथ मजबूत करेंगे। हमने नई प्रदेश कार्यकारिणी भी गठित कर दी है और सभी पदाधिकारी दिल्ली महारैली में अधिक से अधिक भीड़ ले जाने के लिए काम कर रहे हैं। पठान ने आरसीए विवाद पर भी भाजपा सरकार पर हमला बोला।

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा