पंचायतीराज चुनाव में मतदान दिवस पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश, कर्मचारियों को मिलेगा वेतन सहित अवकाश
24 और 30 अक्टूबर तथा 5 और 16 नवंबर को मतदान निर्धारित
पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जयपुर जिले में मतदान दिवस पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 22 व 28 अक्टूबर तथा 3 व 14 नवंबर को मतदान। पंच-सरपंच चुनाव 24 व 30 अक्टूबर तथा 5 व 16 नवंबर को होंगे।
जयपुर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जयपुर जिले में मतदान दिवस पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि चार चरणों में मतदान होगा। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 22 और 28 अक्टूबर, 3 और 14 नवंबर को मतदान होगा। पंच-सरपंच पदों के लिए 24 और 30 अक्टूबर तथा 5 और 16 नवंबर को मतदान निर्धारित है।
मतदान दिवस पर संबंधित क्षेत्रों के सरकारी एवं अर्द्धसरकारी कार्यालयों में अवकाश रहेगा। औद्योगिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के सभी कार्मिकों, आकस्मिक कामगारों को सवैतनिक अवकाश देना अनिवार्य होगा। पुनर्मतदान वाले क्षेत्रों में भी मतदान तिथि को अवकाश रहेगा।
Related Posts
Post Comment
Latest News
19 Oct 2026 14:27:17
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 21 अक्टूबर को आरएएस से आईएएस में पदोन्नत अधिकारियों के साथ बैठक। शासन सचिवालय के कॉन्फ्रेंस...

Comment List