भावी पंचायत में दोबारा होगा मतदान, आदेश जारी

एक प्रत्याशी के पक्ष में मुहर लगे होने के आरोपों के बाद शुरू हुआ था विवाद

भावी पंचायत में दोबारा होगा मतदान, आदेश जारी
बिलाड़ा की ग्राम पंचायत भावी में पंचायत चुनाव को लेकर फिर मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंच-सरपंच पद के लिए 15 नवंबर और उपसरपंच के लिए 16 नवंबर को पुनर्मतदान के आदेश दिए हैं। 30 अक्टूबर को बूथ से 150 मतपत्र गायब होने और पहले से मुहर लगे मतपत्र मिलने के आरोपों के बाद मतदान रद्द करना पड़ा था।

जयपुर। जोधपुर की बिलाड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत भावी में पंचायत चुनाव को लेकर अब दोबारा मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी मतदान केन्द्रों पर पंच और सरपंच पद के लिए 15 नवंबर तथा उपसरपंच पद के लिए 16 नवंबर को पुनर्मतदान कराने के आदेश जारी किए हैं। 30 अक्टूबर को मतदान के दौरान बूथ संख्या 12 से करीब 150 मतपत्र गायब होने और उनमें एक प्रत्याशी के पक्ष में पहले से मुहर लगे होने के आरोपों के बाद विवाद शुरू हुआ था।

इसके चलते मतदान केन्द्र संख्या 9 से 15 तक मतदान स्थगित करना पड़ा था। प्रशासन ने पहले 2 नवंबर को पुनर्मतदान तय किया, लेकिन गांव में तनाव, थाने के घेराव और पथराव की घटनाओं के बाद इसे टाल दिया था। अब मतदान दल 14 नवंबर को रवाना होंगे।

Tags: voting

Post Comment

Comment List

Latest News

ई20 पेट्रोल पर सवाल, 20% की तय सीमा कैसे पहुंची 31.2% तक ई20 पेट्रोल पर सवाल, 20% की तय सीमा कैसे पहुंची 31.2% तक
कर्नाटक में ई20 पेट्रोल को लेकर विवाद गहरा गया है। राज्य सरकार का दावा है कि कुछ पेट्रोल पंपों पर...
सरकारी कर्मचारियों की मनमानी नहीं चलेगी, नियम तोड़ने पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
ईरान युद्ध बना महाभियोग का कारण, फिर भी बच निकले हेगसेथ
असम में दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के दौरान हादसा, इंजन समेत 6 डिब्बे पटरी से उतरे
नीति आयोग ने राजस्थान सरकार के सुधारों की सराहना, 31 हजार आवेदन मंजूर
पंचायतीराज चुनाव ड्यूटी में लापरवाही 4 वाहन मालिकों को नोटिस, स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश
शेयर बाजार में तूफानी तेजी : सेंसेक्स 1,400 अंक उछला, निफ्टी भी चढ़ा