सहकारिता विभाग में 55 पदों पर डीपीसी का इंतजार : 15 नवंबर की समयसीमा नजदीक, अब तक कवायद नहीं 

एक-एक पदोन्नति प्रस्तावित 

सहकारिता विभाग में 55 पदों पर डीपीसी का इंतजार : 15 नवंबर की समयसीमा नजदीक, अब तक कवायद नहीं 
प्रदेश के सहकारिता विभाग में अधिकारियों की पदोन्नति के लिए विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की प्रक्रिया अब तक शुरू होती नजर नहीं आ रही है। खास बात यह है कि कार्मिक विभाग ने सभी विभागों को डीपीसी की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 15 नवंबर तक की समयसीमा तय की।

जयपुर। प्रदेश के सहकारिता विभाग में अधिकारियों की पदोन्नति के लिए विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की प्रक्रिया अब तक शुरू होती नजर नहीं आ रही है। खास बात यह है कि कार्मिक विभाग ने सभी विभागों को डीपीसी की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 15 नवंबर तक की समयसीमा तय की है। साथ ही, निर्धारित समय में डीपीसी कराने के निर्देश भी दिए हैं, लेकिन सहकारिता विभाग में इस दिशा में अब तक कोई खास हलचल दिखाई नहीं दे रही है। सहकारिता विभाग में विभिन्न संवर्गों के कुल 55 अधिकारियों की पदोन्नति प्रस्तावित है। इसमें सहायक रजिस्ट्रार से उप रजिस्ट्रार के 18, निरीक्षक से सहायक रजिस्ट्रार के 20 और उप रजिस्ट्रार से संयुक्त रजिस्ट्रार के 10 पद शामिल हैं। इसके अलावा संयुक्त रजिस्ट्रार से अतिरिक्त रजिस्ट्रार के 5 पदों पर डीपीसी होनी है।

वहीं, अतिरिक्त रजिस्ट्रार से वरिष्ठ स्तर तथा वरिष्ठ स्तर से अगले पद पर एक-एक पदोन्नति प्रस्तावित है। कार्मिक विभाग की ओर से तय समयसीमा में अब महज कुछ दिन शेष हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि सहकारिता विभाग में 55 अधिकारियों की डीपीसी की प्रक्रिया कब शुरू होगी और क्या विभाग 15 नवंबर तक इसे पूरा कर पाएगा? फिलहाल विभागीय स्तर पर तैयारी नजर नहीं आने से पदोन्नति की राह देख रहे अधिकारियों में असमंजस बना हुआ है।

Post Comment

Comment List

Latest News

आधार की छुट्टी, अब वोटर आईडी से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? जयराम ने उठाए सवाल आधार की छुट्टी, अब वोटर आईडी से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? जयराम ने उठाए सवाल
सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब आधार की जगह वोटर आईडी जरूरी हो सकती है। केंद्रीय मंत्री राजीव...
राजस्थान संस्कृत अकादमी की अनूठी पहल, NEP-2020 के तहत पहली बार इंटर्नशिप कार्यक्रम आयोजित
जन आधार से 96 फीसदी से अधिक आबादी जुड़ी, 1.63 लाख करोड़ से अधिक का डीबीटी हस्तांतरण 
Weather Update : राजस्थान में फिर बढ़ी दिन की गर्मी, 37 डिग्री के पार पहुंचा पारा 
बॉस हो तो ऐसा : दिवाली बोनस में मिला आईफोन 16, वीडियो देख लोगों ने पूछा- नौकरी मिलेगी क्या?
अंगदाता सम्मान समारोह : मृत्यु के बाद भी जीवन देने वाले परिवारों को मिलेगा सम्मान
सहकारिता विभाग में 55 पदों पर डीपीसी का इंतजार : 15 नवंबर की समयसीमा नजदीक, अब तक कवायद नहीं