सुबह व्यापारियों की वॉकाथॉन, शाम को प्रशासन से बाजारों के विकास पर संवाद

1 नवंबर को सजेगा ‘प्रॉफिट वाली दीपावली 2026’ का मंच

सुबह व्यापारियों की वॉकाथॉन, शाम को प्रशासन से बाजारों के विकास पर संवाद
दीपावली पर बाजारों की रौनक बढ़ाने, स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहित करने और ऐतिहासिक बाजारों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जयपुर में 1 नवंबर को ‘प्रॉफिट वाली दीपावली 2026’ का आयोजन किया जाएगा।

जयपुर। दीपावली पर बाजारों की रौनक बढ़ाने, स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहित करने और ऐतिहासिक बाजारों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जयपुर में 1 नवंबर को ‘प्रॉफिट वाली दीपावली 2026’ का आयोजन किया जाएगा। जयपुर व्यापार महासंघ एवं जयपुर नगर निगम की सहभागिता में होने वाले इस आयोजन में सुबह व्यापारी वॉकाथॉन के जरिए स्थानीय बाजारों से खरीदारी का संदेश देंगे, वहीं शाम को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बाजारों के विकास और बेहतर व्यवस्थाओं पर संवाद होगा।

आयोजन की थीम ‘व्यापार की बात, जयपुर के साथ’ रखी गई है। आयोजन के पहले सत्र में सुबह 7 बजे ‘जयपुर खरीदारी के लिए तैयार है’ थीम पर छोटी चौपड़ से बड़ी चौपड़ तक वॉकाथॉन निकाली जाएगी। जयपुर सांसद मंजू शर्मा और महापौर सुनील कोठारी इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वॉकाथॉन त्रिपोलिया बाजार से होते हुए बड़ी चौपड़ पहुंचेगी। इस दौरान संगीत, राजस्थानी लोकसंस्कृति और कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी। समापन पर वरिष्ठ व्यापारियों को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नौकरी के बदले पैसे घोटाला मामला: पूर्व मंत्री केएन नेहरू से जुड़ी 25 जगहों पर डीवीएसी की छापेमारी, कई अहम दस्तावेज जब्त नौकरी के बदले पैसे घोटाला मामला: पूर्व मंत्री केएन नेहरू से जुड़ी 25 जगहों पर डीवीएसी की छापेमारी, कई अहम दस्तावेज जब्त
तमिलनाडु में सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) ने ₹634 करोड़ के 'कैश फॉर जॉब' घोटाले में पूर्व मंत्री केएन...
सुबह व्यापारियों की वॉकाथॉन, शाम को प्रशासन से बाजारों के विकास पर संवाद
जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडु तक की चांदी की ज्वैलरी अब जयपुर में, ₹3 हजार से ₹3 लाख तक के आभूषणों में दिखेगी देशभर की शिल्पकला
किसान आत्महत्याओं पर विवादास्पद टिप्पणी: शिंदे सेना के विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई संभव
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: Amit Shah का बड़ा ऐलान, तीसरी बार बनी सरकार तो लागू होगा UCC; विपक्ष को दी खुली चुनौती
सीमा शुल्क प्रक्रियाएं सरल बनाने पर जोर, फोर्टी प्रतिनिधिमंडल ने रखे सुझाव, रिफंड सिस्टम
आईटी शेयरों में लिवाली के समर्थन से शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन भी तेजी, सेंसेक्स 308 अंक सुधरा