राजस्थान के बांधों में पानी बढ़ा : पिछले साल से अब भी काफी पीछे, कुल भराव क्षमता 46.94%

जलभराव में और सुधार की उम्मीद जताई

राजस्थान के बांधों में पानी बढ़ा : पिछले साल से अब भी काफी पीछे, कुल भराव क्षमता 46.94%
मानसून की सक्रियता से राजस्थान के बांधों में जलभराव बढ़कर 46.94 प्रतिशत पहुंच गया। जल संसाधन विभाग के अनुसार 693 बांधों में 6,115.55 मिलियन घनमीटर पानी संग्रहित है। पिछले 24 घंटों में 34.3 मिलियन घनमीटर की बढ़ोतरी हुई। 9 बांध पूरी तरह भर चुके हैं, जबकि 271 बांध अभी भी खाली।

जयपुर। प्रदेश में मानसून की सक्रियता के बीच राजस्थान के बांधों में जलभराव में लगातार सुधार हो रहा है। जल संसाधन विभाग की 25 जुलाई 2026 की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के 693 बांधों में कुल 13,029.09 मिलियन घनमीटर क्षमता के मुकाबले 6,115.55 मिलियन घनमीटर पानी संग्रहित है, जो कुल क्षमता का 46.94 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में बांधों में 34.3 मिलियन घनमीटर पानी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, पिछले वर्ष इसी दिन जलभराव 71.12 प्रतिशत था, जिससे स्पष्ट है कि इस बार स्थिति अभी भी कमजोर बनी हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार कोटा जल संसाधन क्षेत्र में सबसे अधिक 59.39 प्रतिशत जलभराव दर्ज किया गया, जबकि जयपुर क्षेत्र में 47.85 प्रतिशत, बांसवाड़ा में 46.12 प्रतिशत, उदयपुर में 37.39 प्रतिशत, भरतपुर में 25.56 प्रतिशत और जोधपुर क्षेत्र में सबसे कम 18.75 प्रतिशत पानी उपलब्ध है। राज्य के 693 बांधों में से 9 बांध पूरी तरह भर चुके हैं, 413 आंशिक रूप से भरे हैं और 271 बांध अभी भी खाली हैं। प्रमुख बांधों में बीसलपुर बांध 66.31 प्रतिशत, राणा प्रताप सागर 66.55 प्रतिशत तथा माही बजाज सागर 47.06 प्रतिशत क्षमता तक भरे हुए हैं। लगातार हो रही बारिश से आने वाले दिनों में जलभराव में और सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने की मुलाकात, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने की मुलाकात, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से लोकभवन में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने मुलाकात की।
देवशयनी एकादशी : गोविंद देव जी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए विशेष धार्मिक अनुष्ठान
प्रधान का इस्तीफा और मोदी के हठ की हार: सत्ता की दहलीज पर पहुंची छात्रों की गूंज, खड़गे बोले- शिक्षा व्यवस्थाओं में सुधार की लड़ाई रहेगी जारी
बारिश से थमा PKC-ERCP का काम, रामगढ़ और महलपुर बैराज का निर्माण दो माह रहेगा बंद
बहुड़ा यात्रा के दौरान एक श्रद्धालु की मौत, नवीन पटनायक ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार
राजस्थान के बांधों में पानी बढ़ा : पिछले साल से अब भी काफी पीछे, कुल भराव क्षमता 46.94%
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का आंदोलन, दीपके बोले- अभी दो प्रमुख मांगे पूरा होना बाकी