जल जीवन मिशन घोटाला : पूर्व मंत्री महेश जोशी ED के सामने हुए पेश, राजनीतिक हलकों में मची हलचल

करोड़ों रुपये के कथित घोटाले की जांच कर रही ED

जल जीवन मिशन घोटाला : पूर्व मंत्री महेश जोशी ED के सामने हुए पेश, राजनीतिक हलकों में मची हलचल

जल जीवन मिशन से जुड़े कथित घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मंत्री महेश जोशी को पूछताछ के लिए तलब किया था

जयपुर। जल जीवन मिशन से जुड़े कथित घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मंत्री महेश जोशी को पूछताछ के लिए तलब किया था। सूत्रों के अनुसार, जोशी को पहले ही नोटिस देकर बुलाया गया था, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण वह अंबेडकर सर्किल स्थित ED कार्यालय नहीं पहुंचे थे। हालांकि, आज वह ED के समक्ष पेश हुए और अधिकारियों के सवालों का जवाब दिया। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान उनसे मिशन में टेंडर प्रक्रिया, फंड के वितरण और संभावित भ्रष्टाचार से जुड़ी जानकारियाँ ली गईं।

ED जल जीवन मिशन में करोड़ों रुपये के कथित घोटाले की जांच कर रही है, जिसमें कई अधिकारियों और ठेकेदारों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। महेश जोशी का नाम इस मामले में सामने आने के बाद से राजनीतिक हलकों में हलचल मची हुई है। ED की पूछताछ और आगे की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। अभी यह साफ नहीं है कि जोशी को दोबारा बुलाया जाएगा या नहीं।

Tags: ED scam

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण