मानसून पूर्व तैयारियां तेज : वर्षा मापन के लिए 50 लाख रुपए के बोरोसिलिकेट ग्लास खरीदेगा जल संसाधन विभाग

मरम्मत और आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित

मानसून पूर्व तैयारियां तेज : वर्षा मापन के लिए 50 लाख रुपए के बोरोसिलिकेट ग्लास खरीदेगा जल संसाधन विभाग
आगामी मानसून को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने वर्षा मापन व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी शुरू। विभाग प्रदेशभर में स्थापित वर्षा मापन स्टेशनों के लिए करीब 50 लाख रुपए की लागत से बोरोसिलिकेट ग्लास खरीदेगा। इन ग्लासों का उपयोग मानसून के दौरान होने वाली बारिश की सटीक मात्रा दर्ज करने में किया जाएगा।

जयपुर। आगामी मानसून को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने वर्षा मापन व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग प्रदेशभर में स्थापित वर्षा मापन स्टेशनों के लिए करीब 50 लाख रुपए की लागत से बोरोसिलिकेट ग्लास खरीदेगा। इन ग्लासों का उपयोग मानसून के दौरान होने वाली बारिश की सटीक मात्रा दर्ज करने में किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार वर्षा मापन उपकरणों में उपयोग होने वाले बोरोसिलिकेट ग्लास विशेष गुणवत्ता के होते हैं, जिनकी सहायता से वर्षा का सही और प्रमाणिक आंकलन किया जाता है।

ग्लासों की खरीद भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के निर्धारित मानकों एवं सर्टिफिकेशन के आधार पर की जाएगी, ताकि मापन में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे। प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थापित वर्षा मापन स्टेशनों पर मानसून के दौरान प्रतिदिन वर्षा का रिकॉर्ड संकलित किया जाता है। यही आंकड़े जलाशयों की स्थिति, बाढ़ प्रबंधन, सिंचाई योजनाओं तथा जल संसाधनों के आकलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मानसून पूर्व तैयारियों के तहत विभाग उपकरणों के रखरखाव, मरम्मत और आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने में जुटा हुआ है, जिससे बारिश के मौसम में वर्षा संबंधी आंकड़े समय पर और सटीक रूप से प्राप्त किए जा सकें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार