जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने प्रमुख सिंचाई व पेयजल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

किसानों और आमजन को शीघ्र लाभ

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने प्रमुख सिंचाई व पेयजल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने विभाग की विभिन्न महत्वपूर्ण सिंचाई एवं पेयजल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार, मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव (पश्चिम) अमरजीत सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे।

जयपुर। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने विभाग की विभिन्न महत्वपूर्ण सिंचाई एवं पेयजल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार, मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव (पश्चिम) अमरजीत सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे। बैठक में गागरिन मध्यम सिंचाई परियोजना (झालावाड़), धौलपुर लिफ्ट सिंचाई एवं पेयजल परियोजना, ईसरदा पेयजल परियोजना, दोहरी लघु सिंचाई परियोजना (करौली), खमेरा लघु सिंचाई परियोजना (बांसवाड़ा), पार्वती नहर प्रणाली की पार्वती मुख्य नहर के सुदृढ़ीकरण तथा परवन वृहद बहुद्देशीय सिंचाई परियोजना सहित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की कार्य प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

मंत्री रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाई जाए और तय समयसीमा में उन्हें पूर्ण किया जाए, ताकि किसानों और आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी का वाराणसी दौरा बनेगा ‘नारी शक्ति’ का महोत्सव : 50 हजार महिलाएं करेंगी स्वागत, इन मुद्दों पर चर्चा संभव पीएम मोदी का वाराणसी दौरा बनेगा ‘नारी शक्ति’ का महोत्सव : 50 हजार महिलाएं करेंगी स्वागत, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को वाराणसी में 50,000 महिलाओं के साथ भव्य ‘नारी शक्ति महोत्सव’ में शामिल होंगे। कार्यक्रम...
ईरान ने किया दूसरी दौर की वार्ता से इनकार : अमेरिकी बलों ने ईरानी ज़हाज जब्त किया, जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
महिला आरक्षण के समर्थन में भाजपा की जन आक्रोश पदयात्रा : पुलिस ने रास्ते में रोका, बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल
महिला आरक्षण पर उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान : 30 अप्रैल को विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने का फैसला, सीएम योगी ने विपक्ष पर बोला हमला
आरएएस भर्ती-2024 परिणाम का विश्लेषण : मैरिट में पहले और बीसवें स्थान के मध्य महज 33 अंकों का रहा अंतर, लिस्ट में नीचे जाते-जाते अंतर बहुत कम
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव
जयपुर में बेकाबू सफेद कार का कहर : बाइक सवार को टक्कर मार फरार, CCTV में कैद वारदात