बीसलपुर बांध में पानी की तेज आवक : लगातार बढ़ रहा जलस्तर, 44 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी

करीब 60 घंटे में जलस्तर में 44 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी

बीसलपुर बांध में पानी की तेज आवक : लगातार बढ़ रहा जलस्तर, 44 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी
बांध में लगातार पानी की आवक जारी है। शनिवार सुबह जलस्तर 314 मीटर और जलभराव 28.288 टीएमसी पहुंच गया। करीब 60 घंटे में जलस्तर 44 सेंटीमीटर बढ़ा। अगस्त में अब तक 2.968 टीएमसी पानी आया है। त्रिवेणी का बहाव 2.80 मीटर दर्ज हुआ। बारिश और आवक बनी रही तो जलस्तर और बढ़ सकता है।

जयपुर। बीसलपुर बांध के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से बांध में पानी की आवक तेज हो गई है। शनिवार सुबह 6 बजे बांध का जलस्तर 314.00 मीटर दर्ज किया गया, जबकि जलभराव 28.288 टीएमसी पहुंच गया। पिछले करीब 60 घंटे में जलस्तर में 44 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। आंकड़ों के अनुसार 12 अगस्त सुबह बांध में 25.320 टीएमसी पानी था, जो 14 अगस्त शाम तक बढ़कर 28.012 टीएमसी हो गया। इसके बाद शनिवार सुबह तक इसमें 0.276 टीएमसी और पानी जुड़ गया। यानी अगस्त में अब तक बांध में करीब 2.968 टीएमसी पानी की आवक हुई है।

पानी आने की रफ्तार का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि 13 अगस्त सुबह से 14 अगस्त सुबह के बीच ही जलभराव में 1.292 टीएमसी की बढ़ोतरी हुई। वहीं 21 जुलाई को जलस्तर 313.61 मीटर था, जो अब 314 मीटर हो गया है। बीसलपुर में पानी की आवक के लिए त्रिवेणी का बहाव भी महत्वपूर्ण है। शनिवार सुबह त्रिवेणी का गेज 2.80 मीटर दर्ज किया गया। जलग्रहण क्षेत्र में बारिश और त्रिवेणी में बहाव बना रहा तो आने वाले दिनों में बांध का जलस्तर और बढ़ सकता है।

Tags: water

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस