जलदाय कर्मियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, आदेश जारी
लंबे समय से पदोन्नति नहीं हो रही थी
विभाग में कार्यरत सहायक, जो कि काफी लंबे समय से पंप चालक वह फिटर का कार्य कर रहे थे, उनके लंबे समय से पदोन्नति नहीं हो रही थी।
जयपुर। जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता सुधांशु दीक्षित ने एक आदेश जारी कर 22 तकनीकी कर्मचारियों को पंप चालक सेकंड और फिटर सेकंड के पद पर पदोन्नति करने के आदेश जारी किए हैं। राजस्थान वाटर वर्क्स कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रवक्ता बाबूलाल शर्मा ने बताया कि विभाग में कार्यरत सहायक, जो कि काफी लंबे समय से पंप चालक वह फिटर का कार्य कर रहे थे, उनके लंबे समय से पदोन्नति नहीं हो रही थी।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप यादव ने अतिरिक्त मुख्य अभियंता से मुलाकात कर पदोन्नति की मांग की थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने सहायक के पद पर कार्यरत 8 तकनीकी कर्मचारियों को फिटर सेकंड के पद पर और 14 सहायक कर्मचारी को पंप चालक सेकंड के पद पर पदोन्नत किया है।

Comment List