पानी के टैंकर ने स्कूटी को मारी टक्कर : एक व्यक्ति की मौत, अन्य घायल

घायल का निजी अस्पताल में उपचार जारी

पानी के टैंकर ने स्कूटी को मारी टक्कर : एक व्यक्ति की मौत, अन्य घायल
नारायण विहार इलाके में पानी सप्लाई पिकअप ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कृष्णा नगर निवासी चंद्रसेन जावरिया की मौत हो गई, जबकि साथी विमल कुमार गुप्ता घायल हैं। घटना मान्यवास रोड पर पेट्रोल पंप के पास हुई। टक्कर के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

जयपुर। नारायण विहार थाना इलाके में पानी सप्लाई करने वाले पिकअप वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनका साथी घायल हो गया। घायल का निजी अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसा दोपहर करीब 12:30 बजे मान्यवास रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। कृष्णा नगर, त्रिवेणी नगर निवासी चंद्रसेन जावरिया अपने साथी विमल कुमार गुप्ता के साथ स्कूटी से जा रहे थे।

इसी दौरान पीछे से आए पानी सप्लाई करने वाले पिकअप वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि चंद्रसेन स्कूटी से करीब 10 फीट दूर उछलकर सड़क के दूसरे किनारे जा गिरे। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Tags: injured

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर