राजस्थान के बांधों में जलभराव 45.54 प्रतिशत, 24 घंटे में 13.86 एमसीएम पानी बढ़ा

राज्य के 23 प्रमुख बांधों में 57.18 प्रतिशत

राजस्थान के बांधों में जलभराव 45.54 प्रतिशत, 24 घंटे में 13.86 एमसीएम पानी बढ़ा
राजस्थान में मानसून की सक्रियता से बांधों में जल संग्रहण लगातार बढ़ रहा। जल संसाधन विभाग की 18 जुलाई रिपोर्ट के अनुसार, 693 बांधों की 13,029.09 एमसीएम क्षमता में 5,932.96 एमसीएम (45.54%) पानी उपलब्ध। पिछले 24 घंटों में 13.86 एमसीएम बढ़ोतरी।

जयपुर। प्रदेश में मानसून की सक्रियता के बीच राजस्थान के बांधों में जल संग्रहण में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जल संसाधन विभाग की 18 जुलाई की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के 693 बड़े, मध्यम और छोटे बांधों की कुल भंडारण क्षमता 13,029.09 मिलियन घनमीटर (एमसीएम) है, जिसमें वर्तमान में 5,932.96 एमसीएम पानी उपलब्ध है। यह कुल क्षमता का 45.54 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में बांधों में 13.86 एमसीएम पानी की वृद्धि दर्ज की गई है।

 

रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के 23 प्रमुख बांधों में 57.18 प्रतिशत, 263 मध्यम एवं बड़े बांधों में 27.94 प्रतिशत तथा 407 छोटे बांधों में 15.31 प्रतिशत जलभराव है। कोटा संभाग के बांधों में सबसे अधिक 56.65 प्रतिशत पानी दर्ज किया गया, जबकि जयपुर संभाग में 47.39 प्रतिशत और बांसवाड़ा संभाग में 45.37 प्रतिशत जल उपलब्ध है। वर्तमान में 403 बांध आंशिक रूप से भरे हुए हैं, जबकि सात बांध पूरी तरह भर चुके हैं। वहीं 283 बांध अभी भी खाली हैं। विभाग के अनुसार जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी से आगामी दिनों में सिंचाई और पेयजल आपूर्ति की स्थिति और बेहतर होने की उम्मीद है।

 

Read More कीमती धातुओं में सुस्ती, जयपुर सर्राफा बाजार में भाव स्थिर

Post Comment

Comment List

Latest News

पेट दर्द की साधारण शिकायत निकली दुर्लभ बीमारी, एसएमएस में महिला की दूरबीन सर्जरी पेट दर्द की साधारण शिकायत निकली दुर्लभ बीमारी, एसएमएस में महिला की दूरबीन सर्जरी
एसएमएस अस्पताल में सीकर निवासी महिला का दुर्लभ दाहिनी ओर डायफ्रामेटिक हर्निया का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन । जांच में डायफ्राम...
शिवकुमार ने मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात : मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों को मिली हवा, पार्टी को मजबूत करने की रणनीतियों पर की चर्चा
पेपर लीक ने कई परिवारों से छीने बच्चे : परीक्षा व्यवस्था को नए सिरे से व्यवस्थित बनाने की आवश्यकता, राहुल गांधी बोले- बच्चों को मिले सुरक्षा
एशियन पैरा ओलंपिक थ्रोबॉल अभियान में सेवा का रंग, खिचड़ी प्रसादम् वितरण से दिया सेवा और समरसता का संदेश
अश्विनी वैष्णव ने देहरादून एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी : लोग लंबे समय से कर रहे थे मांग, कहा- सेतु का काम करेगी ट्रेन
मोती डूंगरी गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधा, नई संरचनाओं व डिजिटल स्क्रीन के लिए एनओसी जारी
राजस्थान के बांधों में जलभराव 45.54 प्रतिशत, 24 घंटे में 13.86 एमसीएम पानी बढ़ा