राजस्थान के बांधों में जलभराव 45.58% पहुंचा, बीसलपुर 67% से अधिक भरा

पिछले वर्ष की समान अवधि के 61.93 प्रतिशत जलभराव से कम

राजस्थान के बांधों में जलभराव 45.58% पहुंचा, बीसलपुर 67% से अधिक भरा
मानसून की सक्रियता के बीच राजस्थान के 693 बांधों में कुल क्षमता का 45.58 प्रतिशत पानी संग्रहित। जल संसाधन विभाग के अनुसार, 7 बांध पूरी तरह भर चुके, 404 आंशिक और 282 खाली। बीसलपुर 67.38 प्रतिशत तथा मोरेल बांध 100 प्रतिशत क्षमता तक भर चुका।

जयपुर। प्रदेश में मानसून की सक्रियता के बीच राजस्थान के बांधों में जल संग्रहण की स्थिति में सुधार बना हुआ है। जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के 693 बड़े, मध्यम और छोटे बांधों में कुल 13,029.09 मिलियन घन मीटर क्षमता के मुकाबले 5,938.80 मिलियन घन मीटर पानी संग्रहित है, जो कुल क्षमता का 45.58 प्रतिशत है। हालांकि, यह पिछले वर्ष की समान अवधि के 61.93 प्रतिशत जलभराव से कम है। पिछले 24 घंटे में बांधों के जल भंडारण में 10.02 मिलियन घन मीटर की कमी दर्ज की गई है। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के 693 बांधों में से 7 बांध पूरी तरह भर चुके हैं, जबकि 404 बांध आंशिक रूप से भरे हैं और 282 बांध खाली हैं। प्रमुख बांधों में बीसलपुर बांध 67.38 प्रतिशत, राणा प्रताप सागर 66.68 प्रतिशत, माही बजाज सागर 46.29 प्रतिशत और जाखम बांध 45.89 प्रतिशत क्षमता तक भरे हुए हैं।

वहीं, मोरेल बांध अपनी 100 प्रतिशत क्षमता तक भर चुका है। जोनवार स्थिति में कोटा क्षेत्र 56.32 प्रतिशत जलभराव के साथ सबसे आगे है, जबकि जोधपुर जोन में केवल 17.89 प्रतिशत पानी दर्ज किया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया