ईसरदा बांध में आरएल-256 मीटर तक होगा जल भराव, विस्थापित परिवारों को शिफ्ट होने के निर्देश
पुनर्वास प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील
ईसरदा बांध परियोजना के अंतर्गत डूब क्षेत्र में आने वाले विस्थापित परिवारों को पुनर्वास कॉलोनी में स्थानांतरित होने के निर्देश जारी। सहायक अभियंता, पुनर्वास उपखण्ड प्रथम ईसरदा परियोजना द्वारा जारी आम सूचना में बताया गया है कि परियोजना के प्रथम चरण में आगामी मानसून सत्र के दौरान बांध में आरएल-256 मीटर तक जल भराव प्रस्तावित।
जयपुर। ईसरदा बांध परियोजना के अंतर्गत डूब क्षेत्र में आने वाले विस्थापित परिवारों को पुनर्वास कॉलोनी में स्थानांतरित होने के निर्देश जारी किए गए हैं। सहायक अभियंता, पुनर्वास उपखण्ड प्रथम ईसरदा परियोजना द्वारा जारी आम सूचना में बताया गया है कि परियोजना के प्रथम चरण में आगामी मानसून सत्र के दौरान बांध में आरएल-256 मीटर तक जल भराव प्रस्तावित है। परियोजना से प्रभावित परिवारों को पूर्व में ही पुनर्वास कॉलोनी में भूखण्ड आवंटित किए जा चुके हैं।
ऐसे में डूब क्षेत्र में आने वाले सभी परिवारों को 30 जून तक पुनर्वास कॉलोनी में शिफ्ट होने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मानसून के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या खतरे की स्थिति उत्पन्न न हो। विभाग ने प्रभावित लोगों से समय रहते पुनर्वास प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि जल भराव शुरू होने के बाद डूब क्षेत्र में रहना जोखिमपूर्ण हो सकता है। परियोजना प्रशासन द्वारा पुनर्वास से संबंधित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी बात कही गई है।

Comment List