दिल्ली एयरपोर्ट पर मौसम बना बाधा : कनाडा से आ रहा बोइंग-777 समेत 4 विमान जयपुर उतरे, यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी

अंतरराष्ट्रीय विमानों की सुरक्षित लैंडिंग

दिल्ली एयरपोर्ट पर मौसम बना बाधा : कनाडा से आ रहा बोइंग-777 समेत 4 विमान जयपुर उतरे, यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी
दिल्ली में खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। लैंडिंग की अनुमति न मिलने से वेंकूवर, रांची, इंडोनेशिया और चीन से आ रही चार उड़ानों को जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। जयपुर में दबाव के बावजूद सभी विमानों को सुरक्षित उतारा गया।

नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार को खराब मौसम के कारण हवाई यातायात प्रभावित रहा। दृश्यता और मौसम संबंधी प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते कई विमानों को दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी, जिसके बाद चार उड़ानों को जयपुर एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट करना पड़ा। एयर इंडिया एक्सप्रेस की रांची से दिल्ली जा रही एक फ्लाइट काफी देर तक दिल्ली के आसमान में होल्ड पर रही, लेकिन मौसम में सुधार नहीं होने पर उसे जयपुर भेज दिया गया। इसके अलावा एयर इंडिया का विशाल बोइंग-777 विमान भी जयपुर डायवर्ट हुआ। यह विमान कनाडा के वेंकूवर से दिल्ली आ रहा था और खराब मौसम के कारण उसे जयपुर में सुरक्षित उतारा गया।

इसी क्रम में चीन के झुहाई एयरपोर्ट से दिल्ली जा रही एक अंतरराष्ट्रीय कार्गो उड़ान भी जयपुर पहुंची। वहीं इंडोनेशिया के डेंपसर से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक अन्य अंतरराष्ट्रीय उड़ान को भी जयपुर डायवर्ट करना पड़ा। जयपुर एयरपोर्ट पर अचानक बढ़े विमानों के दबाव के बावजूद सभी उड़ानों की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। अधिकारियों के अनुसार दिल्ली में मौसम सामान्य होने के बाद इन विमानों को उनके निर्धारित गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा। मौसम की मार के चलते सोमवार को अब तक कुल चार उड़ानें जयपुर डायवर्ट की जा चुकी हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी