पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम का मिजाज, जयपुर और अजमेर में गिरे ओले

बिन मौसम हुई बारिश ने किसानों की बढ़ाई चिंता

पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम का मिजाज, जयपुर और अजमेर में गिरे ओले
राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम का मिजाज बदल गया। गुलाबी नगरी, अजमेर के गगवाना गांव सहित अनेक हिस्सों में बारिश के साथ चने के आकार के ओले गिरे।

जयपुर। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम का मिजाज बदल गया। गुलाबी नगरी, अजमेर के गगवाना गांव सहित अनेक हिस्सों में बारिश के साथ चने के आकार के ओले गिरे। बारिश और ओले गिरने से तापमान में गिरावट दर्ज हुई। जयपुर में रविवार की दोपहर में राजापार्क, जवाहर नगर, आदर्श नगर, जनता कॉलोनी और अजमेर के गगवाना गांव में बारिश के साथ ओले गिरने की सूचना हैं। मौसम विभाग के अनुसार बारां शहर में भी दोपहर बाद हल्की बारिश दर्ज हुई। बारां में बिन मौसम हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई हिस्सों में कटी हुई फसलें खेतों में खुले में पड़ी हैं। सोयाबीन, धान और मक्का की फसलों में पककर खेतों में खड़ी हंै। अचानक हुई बारिश से फसलों को नुकसान का अनुमान हैं। टोंक जिले के नगरफोर्ट में रविवार सुबह रुक-रुक कर बारिश होती रही। अजमेर के गगवाना गांव में शाम करीब छह बजे मौसम बदल गया और बारिश के साथ हल्के आकार के ओले गिरे। राज्य में रविवार को सबसे अधिक दिन का तापमान बाड़मेर में 38.0 डिग्री दिन का तापमान दर्ज हुआ।

बारिश से सड़क पर बहा पानी :

पश्चिमी विक्षोभ से शहर के अनेक हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिरे। जयपुर में दिन का तापमान 31.4 और रात का तापमान 22.7 डिग्री दर्ज हुआ। बारिश के कारण शहर के स्टेच्यू सर्किल, सरदार पटेल मार्ग, सचिवालय के आस-पास के हिस्सों में पानी भर गया। मौसम विभाग का मानना है कि 19 अक्टूबर से मौसम शुष्क रहेगा। 

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में गोबर के 10 लाख दीपक बिके, रोजाना बन रहे 10 हजार जयपुर में गोबर के 10 लाख दीपक बिके, रोजाना बन रहे 10 हजार
सांगानेर स्थित श्री पिंजरापोल गौशाला में गाय के गोबर से अब तक करीब 10 लाख दीपक बनाए जा चुके। दीपकों...
गोबर से कमाई, प्रदूषण पर लगाम! दिल्ली में 16 करोड़ का बायोगैस संयंत्र शुरू
छुट्टियों में गुलजार हुए जयपुर के पर्यटन स्थल : उमड़े सैलानी, आमेर महल से हवामहल तक पर्यटकों की रौनक
दिल्ली में ई-रिक्शा पर सख्ती की तैयारी, 2.5 लाख वाहनों की सीमा और बिना पंजीकरण चलने पर जब्ती का प्रस्ताव
दीपावली की मिठास में घुला चुनावी स्वाद, बधाइयों के बहाने वोटरों पर डोरे! पंचायत चुनाव से पहले गांव-गांव सक्रिय हुए दावेदार, सोशल मीडिया पर पोस्टर और संदेशों की बाढ़
रोजाना 2 टीएमसी पानी बर्बाद होने का दावा, किसानों की फसल बचाने के लिए कविता का अल्टीमेटम
विश्व आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण दिवस, 21 अक्टूबर को आयोडीन युक्त नमक के प्रति जागरूकता गतिविधियां होंगी आयोजित