राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश और ओलों से तापमान में 8 डिग्री की गिरावट

11 जिलों में यलो अलर्ट जारी

राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश और ओलों से तापमान में 8 डिग्री की गिरावट

राजस्थान में अचानक बदले मौसम ने गर्मी से बड़ी राहत। आंधी, तेज बारिश और कई जगहों पर ओलावृष्टि के कारण प्रदेश के तापमान में एक ही दिन में करीब 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज। राजधानी जयपुर, अलवर, सीकर और पिलानी सहित कई शहरों का अधिकतम तापमान सोमवार को 35 डिग्री से नीचे रहा, जिससे लोगों ने राहत की सांस।

जयपुर। राजस्थान में अचानक बदले मौसम ने गर्मी से बड़ी राहत दी है। आंधी, तेज बारिश और कई जगहों पर ओलावृष्टि के कारण प्रदेश के तापमान में एक ही दिन में करीब 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। राजधानी जयपुर, अलवर, सीकर और पिलानी सहित कई शहरों का अधिकतम तापमान सोमवार को 35 डिग्री से नीचे रहा, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 5 और 6 मई के लिए राज्य के 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

कोटा और आसपास के इलाकों में सुबह से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के 15 से अधिक जिलों में बारिश दर्ज की गई, जबकि हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर सहित कई क्षेत्रों में ओले भी गिरे। हालांकि, जैसलमेर में अब भी सबसे अधिक गर्मी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में भी ऐसा ही मौसम बना रह सकता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भीषण गर्मी से बढ़ा जल संकट, राजस्थान के 222 शहरों और 5000 गांवों में पेयजल किल्लत गहराई भीषण गर्मी से बढ़ा जल संकट, राजस्थान के 222 शहरों और 5000 गांवों में पेयजल किल्लत गहराई
प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान के साथ ही राजस्थान के शहरी और ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट गंभीर। राज्य के...
पेपर लीक मामला: कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, जयराम बोले-केंद्रीय शिक्षा मंत्री दे इस्तीफा
ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का एक बैच गंभीर रूप से अमानक घोषित, प्रदेशभर में सतर्कता नोटिस जारी
बिजली संकट पर अखिलेश का राज्य सरकार पर निशाना: विधायक-सांसद बना रहे दिखावटी चिट्ठी का ‘कागजी कवच’, हमारे गठबंधन में ऐसे नेताओं के लिए कोई जगह नहीं
आमेर की शाही मेहमाननवाजी से अभिभूत हुए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, राजस्थानी संस्कृति और लोक नृत्यों से हुआ भव्य स्वागत
गंगा दशहरा पर विधानसभा में शुरू हुआ पौधारोपण अभियान, युवाओं और सामाजिक संगठनों से हरित अभियान से जुड़ने की अपील
पूर्व सीएम अशोक गहलोत का राज्य सरकार पर निशाना, कहा- नारी शक्ति योजना में भरतपुर ही सबसे ज्यादा पिछड़ा