Weather Update : 30 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, जयपुर समेत कई शहरों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा

Weather Update : 30 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, जयपुर समेत कई शहरों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित
राजस्थान में मानसून सक्रिय। जयपुर, कोटपूतली-बहरोड़ और दौसा समेत कई जिलों में बारिश से जनजीवन प्रभावित। जयपुर-दिल्ली हाईवे पर जलभराव से यातायात प्रभावित, जयपुर के निचले इलाकों में घरों-बाजारों में पानी घुसा। मौसम विभाग ने 30 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी दी।

जयपुर। प्रदेश में शनिवार को भी मानसून सक्रिय है। इसके कारण कई जिलों में आज भी बारिश हो रही है। तेज बारिश के अलर्ट के बीच शनिवार को जयपुर, कोटपूतली-बहरोड़, दौसा सहित कई जिलों में सुबह से ही रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कोटपूतली-बहरोड़ से गुजरने वाले जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर कई जगह पानी भर गया, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राजधानी जयपुर में लगातार दूसरे दिन सुबह से बारिश हो रही है। कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं, वहीं निचले इलाकों में घरों और बाजारों में पानी घुसने से लोगों को परेशानी हुई। भरतपुर में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए शनिवार को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 30 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। सीकर और झुंझुनूं में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है, जबकि अन्य जिलों में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को जयपुर और भरतपुर संभाग के कई हिस्सों में करीब 3 इंच तक बारिश दर्ज की गई। धौलपुर में पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 3-4 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

नाइजीरिया के पठारी राज्य में बंदूकधारियों का आतंक: अलग-अलग हमलों में नौ लोगों की मौत, कई इलाकों में बढ़ा तनाव नाइजीरिया के पठारी राज्य में बंदूकधारियों का आतंक: अलग-अलग हमलों में नौ लोगों की मौत, कई इलाकों में बढ़ा तनाव
नाइजीरिया के मध्य पठारी राज्य (प्लेटो स्टेट) के बार्किन लादी और रियॉम क्षेत्रों में अज्ञात बंदूकधारियों के अलग-अलग हमलों में...
राजस्थान में 273 निकायों के प्रमुख के चुनाव के लिए मतदान: राजनीतिक दल और निर्दलीय पार्षद पहुंचे चुनाव आयोग, आज ही घोषित होंगे परिणाम
मायावती का अखिलेश पर निशाना, बोली- वोट के लालच में गिरगिट की तरह रंग बदल रही है सपा, 'पीडीए रथ' पर उठाए सवाल
कांग्रेस प्रत्याशी मावर ने मांगा समर्थन : भाजपा पर लगाए आरोप, जयपुर की सफाई और सीवर-विरासत संरक्षण को बताया प्राथमिकता
केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और बाढ़ : पर्यटकों समेत 6 लोगों की मौत, महिला सहित 4 लोग लापता
डेढ़ हजार रुपए फुट हो गई है रावण के पुतले की लागत, कारीगर बोले-मौसम साथ रहा तो ही हो पाएगी कमाई
मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस का भाजपा पार्षदों में सेंध का दावा : टिकट वितरण से कई पार्षद आहत, सुनील शर्मा बोले- अंतरात्मा की आवाज पर मतदान से होगा उलटफेर