Weather Update : राजस्थान में 16 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट, बीकानेर संभाग में ओलावृष्टि की आशंका

किसानों को तैयार फसलों को सुरक्षित रखने की सलाह 

Weather Update : राजस्थान में 16 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट, बीकानेर संभाग में ओलावृष्टि की आशंका
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, फलोदी और आसपास के जिलों में आज और कल तेज मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और बीकानेर संभाग में ओलावृष्टि होने की भी संभावना है ।

जयपुर। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज से 16 अक्टूबर तक कई जिलों में मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, फलोदी और आसपास के जिलों में आज और कल तेज मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और बीकानेर संभाग में ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। पूर्वी राजस्थान के जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में 14 से 16 अक्टूबर के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं और मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

वहीं, 15 अक्टूबर को जयपुर संभाग के ग्रामीण इलाकों में कुछ स्थानों पर ओले गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान में 16 अक्टूबर से और पूर्वी राजस्थान में 17 अक्टूबर से मौसम शुष्क रहने की संभावना है। किसानों के लिए विशेष सलाह मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के किसानों को पककर तैयार फसलों को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 का कार्यक्रम संशोधित, जिला परिषद-पंचायत समिति के तीन चरणों में 22 अक्टूबर से मतदान राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 का कार्यक्रम संशोधित, जिला परिषद-पंचायत समिति के तीन चरणों में 22 अक्टूबर से मतदान
राजस्थान में पंचायतराज चुनाव-2026 के कार्यक्रम में संशोधन। पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान 22, 28 अक्टूबर...
गुणवत्ता को आदत बनाएं, मानकों से मजबूत होगी भारत की वैश्विक साख : श्रेष्ठता के लिए नैतिकता, विचार और व्यवहार की शुद्धता भी जरूरी
मौत की सजा से राहत तक! श्रीलंकाई मजदूर के मामले में सऊदी सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला
पिछले चुनाव में ही पंचर हो गई थी साइकिल, क्या इस बार भी....आखिर क्यों स्मृति ईरानी ने बोली ऐसी बात ?
कल होगी मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना, भक्तों को मिलेगा ममता और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
नवरात्रि के चौथे दिन विद्या बालन का शाही अवतार, रॉयल ब्लू साड़ी में छाईं अभिनेत्री
समाजसेवा की मिसाल बनीं आरती, महिलाओं को न्याय और बच्चों को शिक्षा की दिखा रहीं राह