Weather Update : बीकानेर सहित कई जिलों में मावठ के आसार, प्रदेश में सर्दी का असर

2 जनवरी से फिर मौसम शुष्क रहने की संभावना

Weather Update : बीकानेर सहित कई जिलों में मावठ के आसार, प्रदेश में सर्दी का असर

प्रदेश में सर्दी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। ठिठुरन और गलन भी बढ़ रही। कोहरे का भी कई जिलों में असर देखा जा रहा है। राजधानी जयपुर में भी सर्दी का असर बढ़ गया है। दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट से ठंड और गलन तेज हो गई। इधर मौसम विभाग केंद्र जयपुर के अनुसार आज एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तरी हरियाणा व आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ।

जयपुर। प्रदेश में सर्दी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। ठिठुरन और गलन भी बढ़ रही है। कोहरे का भी कई जिलों में असर देखा जा रहा है। राजधानी जयपुर में भी सर्दी का असर बढ़ गया है। दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट से ठंड और गलन तेज हो गई है। इधर मौसम विभाग केंद्र जयपुर के अनुसार आज एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तरी हरियाणा व आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है।

इसके असर से आज बीकानेर, जोधपुर, अजमेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों के कुछ भागों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश/मावठ होने की संभावना है। वहीं 1 जनवरी को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश  होने की संभावना है। 2 जनवरी से फिर मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राज्य के उत्तरी, पश्चिमी व पूर्वी भागों में 1-3 जनवरी को घना कोहरा व कहीं-कहीं अतिघना कोहरा दर्ज हो सकता है। राज्य के शेखावाटी क्षेत्र में 3-4 जनवरी के दौरान शीतलहर की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री दर्ज हो सकता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

साबरमती-नई दिल्ली स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस रेलसेवा में डिब्बें की अस्थाई बढोतरी, कुल डिब्बे होंगे 23 साबरमती-नई दिल्ली स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस रेलसेवा में डिब्बें की अस्थाई बढोतरी, कुल डिब्बे होंगे 23
अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए साबरमती-नई दिल्ली स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस में थर्ड एसी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की...
मनरेगा में पहले काम के बदले बजट और अब बजट के बदले काम : जूली
आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा, ओएनजीसी कुएं से भारी गैस रिसाव, पूरे इलाके में मची सनसनी
हनुमानगढ़ जिले में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 10 तक अवकाश, आदेश की सख्ती से पालना के दिए निर्देश 
परवन वृहद सिंचाई परियोजना के लिए भूमि अवाप्ति की अधिसूचना जारी, परवन सिंचाई परियोजना को मिली रफ्तार
राजस्थान विश्वविद्यालय में अंबेडकर पीठ समाप्त करने के विरोध में NSUI का उग्र प्रदर्शन, जानें पूरा मामला 
फ्रांस: नए सामाजिक सुरक्षा बजट के विरोध में निजी डॉक्टरों की 10 दिनी हड़ताल शुरू, स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं