Weather Update : माउंट आबू में लगातार तीसरे दिन न्यूनतम तापमान, राज्य में पहली बार नवम्बर में पारा जमाव बिन्दु पर दर्ज

शेखावाटी इलाके में सर्दी का असर ज्यादा

Weather Update : माउंट आबू में लगातार तीसरे दिन न्यूनतम तापमान, राज्य में पहली बार नवम्बर में पारा जमाव बिन्दु पर दर्ज

उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं से प्रदेश में सर्दी के तीखे तेवर लगातार बने हुए हैं। सर्दी के बढ़ते असर के बीच एकमात्र पर्वतीय स्थल माउंट आबू में मंगलवार रात लगातार तीसरे दिन न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा पहली बार हुआ है जब राज्य में नवम्बर माह में ही पारा जमाव बिन्दु पर पहुंचा हो।

जयपुर। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं से प्रदेश में सर्दी के तीखे तेवर लगातार बने हुए हैं। सर्दी के बढ़ते असर के बीच एकमात्र पर्वतीय स्थल माउंट आबू में मंगलवार रात लगातार तीसरे दिन न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा पहली बार हुआ है जब राज्य में नवम्बर माह में ही पारा जमाव बिन्दु पर पहुंचा हो। ऐसे में आने वाले दिनों में सर्दी के मिजाज और तीखे होने की उम्मीद है। इधर जयपुर सहित अधिकांश इलाकों में दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट आई है।

शेखावाटी इलाके में सर्दी का असर ज्यादा है। मैदानी इलाकों की बात करें तो सीकर जिले रात का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री रहा। जयपुर में रात का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री दर्ज किया गया वहीं बुधवार को जयपुर में अधिकतम तापमान 27. डिग्री दर्ज किया गया।  

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन