Weather Update : राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

तापमान फिलहाल 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज

Weather Update : राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट
राजस्थान में गर्मी लगातार बढ़ रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 42-44°C, सामान्य के आसपास। अगले सप्ताह 2-3°C तक बढ़ोतरी संभव। पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में 44-45°C तक तापमान और हीटवेव का खतरा। तेज हवाओं और लू की चेतावनी जारी।

जयपुर। राजस्थान में गर्मी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान फिलहाल 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जो सामान्य के आसपास बना हुआ है। हालांकि, आगामी दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक राज्य में मौसम मुख्यतया शुष्क रहेगा। इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान फिर से 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इन इलाकों में कहीं-कहीं हीटवेव चल सकती है।

वहीं, पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में भी तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। यहां भी कुछ स्थानों पर लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि 18 से 22 मई के दौरान राज्य के पश्चिमी और उत्तरी भागों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार