Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में रुक-रुक कर रिमझिम बारिश का दौर जारी, 7 से 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

शहर के कई इलाकों में जलभराव

Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में रुक-रुक कर रिमझिम बारिश का दौर जारी, 7 से 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट
राजस्थान में सक्रिय मानसून के चलते जयपुर, अलवर, भरतपुर, चूरू सहित कई जिलों में बारिश जारी। अजमेर के किशनगढ़ में जलभराव से ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर विरोध। दौसा के मंडावर में 107 मिमी वर्षा दर्ज।

जयपुर। राजस्थान में सक्रिय मानसून के प्रभाव से मंगलवार को भी अलवर, जयपुर, चूरू, भरतपुर सहित कई जिलों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। अजमेर के किशनगढ़ में हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, कोटपूतली-बहरोड़ जिले में पिछले 24 घंटे में दो इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई, जिससे शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया । सड़कों पर वाहन फंस गए और पेड़ गिरने से कई मार्ग बाधित रहे।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बने परिसंचरण तंत्र और सामान्य स्थिति में मौजूद मानसून ट्रफ के कारण मंगलवार को भरतपुर, जयपुर और बीकानेर संभाग के जिलों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। भरतपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश भी हो सकती है। पिछले 24 घंटों में दौसा के मंडावर में सर्वाधिक 107 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि 5 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आएगी, लेकिन 6-7 अगस्त से पूर्वी राजस्थान के ऊपर नया परिसंचरण तंत्र बनने के साथ मानसून फिर सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 7 से 10 अगस्त के बीच भरतपुर, कोटा, जयपुर और अजमेर संभाग के कई इलाकों में भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, जोधपुर और बीकानेर संभाग में अगले दो-तीन दिन बारिश कम रहने के बाद 7 से 9 अगस्त के बीच फिर बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम