Weather Update : 11 सितम्बर से फिर मानसून सक्रिय होने के आसार, कोटा में भारी बारिश का अलर्ट

12 से 15 सितंबर के बीच बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना

Weather Update : 11 सितम्बर से फिर मानसून सक्रिय होने के आसार, कोटा में भारी बारिश का अलर्ट
राजस्थान में फिलहाल पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से मौसम शुष्क, 11 सितंबर से मानसूनी गतिविधियां बढ़ने की संभावना। बंगाल की खाड़ी में बनने वाले कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में बारिश शुरू हो सकती है। 12 से 15 सितंबर तक जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग में बारिश बढ़ेगी।

जयपुर। राजस्थान में फिलहाल अधिकांश हिस्सों में शुष्क पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बना हुआ है। इसके चलते प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, अगले कुछ दिनों में मानसूनी गतिविधियां फिर बढ़ने के संकेत हैं। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, 11 सितंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी से लगे उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा तट के आसपास नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से 11 सितंबर से पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। इसके बाद 12 से 15 सितंबर के बीच बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना है। जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

मौसम विभाग ने 13 और 14 सितंबर को कोटा संभाग तथा आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में 13 से 15 सितंबर के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। ऐसे में जयपुर में अगले दो दिन अपेक्षाकृत शुष्क मौसम के बाद सप्ताहांत से बादल और बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं।

 

Read More जोजरी प्रदूषण पर सरकार सख्त, विभागों को समयबद्ध एक्शन प्लान बनाने के निर्देश

Read More जयपुर के गायक रंजीत राजवाड़ा ने रचा इतिहास, लॉयड्स ऑफ लंदन की पुरानी पुस्तकशाला में गजल प्रस्तुति देकर बढ़ाया शहर का गौरव

Read More बांधों में पानी की आवक बढ़ी, 24 घंटे में 13.5 एमसीएम पानी की बढ़ोतरी

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

रामदेवरा मेले के श्रद्धालुओं को यात्री टैक्स में मिलेगी छूट, 10 दिन के लिए अधिकतम 6,500 रुपए प्रस्तावित रामदेवरा मेले के श्रद्धालुओं को यात्री टैक्स में मिलेगी छूट, 10 दिन के लिए अधिकतम 6,500 रुपए प्रस्तावित
रामदेवरा मेले में दूसरे राज्यों से श्रद्धालुओं को लाने वाले वाहनों को यात्री टैक्स में राहत देने की तैयारी। वित्त...
एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स की मैपिंग से निर्यात और निवेश बढ़ाने पर जोर, किसानों को बेहतर मूल्य दिलाने के लिए प्रसंस्करण और निर्यात पर फोकस
नगर निकाय चुनाव: दोपहर 3 बजे तक 73.36% मतदान, कानोता 81.37% के साथ सबसे आगे, सांभर में सबसे कम वोटिंग
नगर निकाय चुनाव: विधायक यूनुस खान से धक्का-मुक्की, मतदान केंद्र पर हंगामा; पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
भारत दुनिया का सबसे बड़ा कच्चा जूट उत्पादक देश, 40 लाख किसान परिवारों और 3.70 लाख श्रमिकों की आजीविका जुड़ी
ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन चालकों को राहत, अब ई-रिक्शा और टू-व्हीलर की आरटीओ में हो सकेगी फिटनेस जांच
वीर पहाड़िया ने अक्षय कुमार को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, सोशल मीडिया पर खास तस्वीर की साझा