Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में हुई बारिश, 17 जिलों में येलो अलर्ट

दोपहर करीब 2 बजे अचानक मौसम बदला

Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में हुई बारिश, 17 जिलों में येलो अलर्ट
राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय। जयपुर, भरतपुर, बीकानेर और श्रीगंगानगर सहित कई जिलों में तेज बारिश, कहीं-कहीं जलभराव। मौसम विभाग ने 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया।

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बुधवार को भरतपुर, बीकानेर और जयपुर संभाग के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। राजधानी जयपुर में दोपहर करीब 2 बजे अचानक मौसम बदला और कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति भी बनी। वहीं, श्रीगंगानगर में दोपहर बाद करीब तीन बजे बादल छाए और तेज बरसात हुई, जिससे लोगों को उमस से राहत मिली।

मौसम विभाग ने 5 अगस्त के लिए राज्य के 17 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वी राजस्थान के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से आगामी कुछ दिनों तक उत्तर-पूर्वी जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इसके चलते मानसून की गतिविधियां लगातार बनी रहेंगी। विभाग ने कोटा और भरतपुर संभाग के कुछ जिलों में 7 और 8 अगस्त को कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। लगातार सक्रिय मानसून के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन के तापमान में लगभग 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। इससे मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मंगलवार को भी करौली, भरतपुर, अलवर और हनुमानगढ़ सहित कई जिलों में दो इंच से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई थी।

 

Read More गुप्त वृन्दावन धाम में राधा-श्यामसुंदर विग्रह निर्माण का शुभारंभ, सीएम भजनलाल शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष शिलाओं का किया पूजन

 

 

Read More नेहरू सहकार भवन और राजफेड में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता, अधिकारियों-कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया