Weather Update : उदयपुर में बारिश, जयपुर में बूंदाबांदी, अधिकांश जिलों में फिर बढ़ा पारा

गर्मी का असर हुआ तेज

Weather Update : उदयपुर में बारिश, जयपुर में बूंदाबांदी, अधिकांश जिलों में फिर बढ़ा पारा
प्रदेश में सक्रिय नए पश्चिमी विक्षोभ का असर सीमित। उदयपुर में बारिश, जयपुर में बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी दर्ज। उमस और गर्मी बढ़ी। अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचा। जैसलमेर में सबसे अधिक 43.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड।

जयपुर। प्रदेश में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। हालांकि, इसका ज्यादा असर राज्य में देखने को नहीं मिला। उदयपुर में इसके असर से बारिश हुई, वहीं राजधानी जयपुर में बादल छाने के साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे उमस और गर्मी का असर बढ़ गया। राजधानी जयपुर सहित अधिकांश जिलों में तापमान फिर से 40 डिग्री के नजदीक या इसके पार पहुंच गया। वहीं इस बीच प्रदेश में सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में 43.7 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ अगले तीन चार दिन सक्रिय रह सकता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार