Weather Update : राजस्थान में आज भी आधा दर्जन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 9 मई के बाद बढ़ेगी गर्मी

गर्मी का असर फिर बढ़ गया

Weather Update : राजस्थान में आज भी आधा दर्जन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 9 मई के बाद बढ़ेगी गर्मी
राजस्थान में आंधी-बारिश से तापमान में गिरावट के कारण गर्मी से राहत। कई जिलों में बारिश और तापमान 40 डिग्री से नीचे। आज गर्मी बढ़ी। मौसम विभाग ने सात जिलों में येलो अलर्ट जारी किया। 9 मई के बाद तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना।

जयपुर। राजस्थान में मई का पहला सप्ताह लगभग बीतने वाला है, लेकिन आंधी-बारिश के कारण गर्मी से इस दौरान काफी राहत मिली है। बीते दिन मंगलवार को भी राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी जयपुर सहित राज्य के अधिकांश शहरों में तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा।

 

हालांकि, आज जयपुर सहित कई जिलों में तापमान बढ़ने से गर्मी का असर फिर बढ़ गया है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आज और कल सात जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 9 मई तक पूर्वी राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का हल्का असर बना रहेगा, जिससे भरतपुर संभाग में बादल और हल्की बारिश संभव है। हालांकि, 9 मई के बाद पश्चिमी राजस्थान में गर्मी फिर तेज होगी और तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। जैसलमेर, जोधपुर और फलोदी में हीटवेव की आशंका जताई गई है।

 

Read More अशोक गहलोत का बड़ा बयान, बोले कल्ला की प्रतिमा के धराशायी होने से लोगों की भावनाएं आहत

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर स्थित गोगाजी महाराज मंदिर में सजी आम मनोरथ झांकी जयपुर स्थित गोगाजी महाराज मंदिर में सजी आम मनोरथ झांकी
जयपुर के घाटगेट स्थित भगवान गोगाजी महाराज एवं गोरखनाथ जी मंदिर में विशेष आम मनोरथ का आयोजन किया गया। अधिक...
अमेरिकी सेना का ईरान पर हमला : वायु रक्षा और रडार प्रणाली को बनाया निशाना, अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराने के जवाब में कार्रवाई
दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म : आरोपी को 20 साल कैद, 1.65 लाख का जुर्माना
विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच हरे निशान में खुला बाजार, इन कंपनियों पर रखें नज़र
जोजिला सुरंग का काम पूरा : कश्मीर-लद्दाख पहली बार सुरंग से जुड़े, 15 मिनट में पूरा होगा 3.5 घंटे का सफर
अवैध निर्माणों पर दूसरे दिन भी चला जेडीए का बुलडोजर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
खोहनागोरियान फैक्ट्री अग्निकांड : आग के बाद दर्दनाक मंजर, बेटे की तलाश में बिलखती रही मां