Weather Update : पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का राजस्थान में दिख रहा असर, सर्दी बढ़ी ; रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे

नागौर 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Weather Update : पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का राजस्थान में दिख रहा असर, सर्दी बढ़ी ; रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे

देश के पहाड़ी राज्यों में हुई बर्फबारी का असर राजस्थान में भी दिखाई दे रहा। बर्फबारी के कारण प्रदेश में इस बार सर्दी भी जल्दी आ गई। कई शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे। सुबह-शाम तेज सर्दी और हल्की सर्द हवाओं से लोगों को दिन में तेज धूप से राहत मिल रही है।

जयपुर। देश के पहाड़ी राज्यों में हुई बर्फबारी का असर राजस्थान में भी दिखाई दे रहा है। बर्फबारी के कारण प्रदेश में इस बार सर्दी भी जल्दी आ गई है। कई शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया। राज्य में कई शहर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के प्रमुख शहर शिमला, जम्मू, कटरा, मसूरी से भी ज्यादा ठंडे हैं। मौसम केन्द्र जयपुर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में अगले कुछ दिन इसी तरह की सर्दी रहने का अनुमान है। विभाग ने सीकर में चार दिन और टोंक में एक दिन कोल्ड-वेव (शीतलहर) चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया है।

पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा सर्दी सीकर के पास फतेहपुर में रही, जहां का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सीकर में न्यूनतम तापमान 7.5 और नागौर 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सीकर, फतेहपुर, टोंक के एरिया में मंगलवार सुबह-शाम हल्की शीतलहर का प्रभाव रहा। वहीं सुबह-शाम तेज सर्दी और हल्की सर्द हवाओं से लोगों को दिन में तेज धूप से राहत मिल रही है। दिन में अब धूप सुहानी हो गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं'' कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं''
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में लाखों लोगों ने एक साथ भगवद् गीता का पाठ किया। कार्यक्रम का आयोजन सनातन...
सीएमओ में बैठक : सूचना आयुक्त के रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी विशेष रूप से मौजूद
अजय माकन ने राज्यसभा में उठाया अरावली पहाड़ियों की नयी परिभाषा का मुद्दा, वापस लेने का किया आग्रह
राहुल गांधी मानहानि केस में मंगलवार को होगी एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई, जानें पूरा मामला
बूढ़ादीत के लाखसनीजा गांव का मामला: देर रात घर में घुसकर 70 वर्षीय वृद्धा की हत्या, बहू भी गंभीर घायल
सुनील शर्मा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त, राज्यपाल ने जारी किए आदेश
9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन A की खुराक, निमोनिया के घातक प्रभाव में कमी