Weather Update : प्रदेश में बढ़ रहा गर्मी का सितम, अब लू चलने के भी आसार, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम  

पारा सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हो रहा 

Weather Update : प्रदेश में बढ़ रहा गर्मी का सितम, अब लू चलने के भी आसार, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम  

राजस्थान में बढ़ती गर्मी के बीच लू चलने की संभावना। जैसलमेर में तापमान 38°C। मौसम विभाग ने 9 और 10 मार्च को पश्चिमी राजस्थान के लिए यलो अलर्ट जारी। अगले सप्ताह प्रदेश में मौसम साफ और तेज गर्मी पड़ सकती।

जयपुर। प्रदेश में गर्मी के बढ़ते असर के बीच अब लू यानी हीटवेव के चलने के भी आसार बन गए हैं। तेज गर्मी के बीच दिन का पारा सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हो रहा है। वहीं बीते दिन जैसलमेर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

वहीं, मौसम विभाग ने अगले सप्ताह से पश्चिमी राजस्थान में तेज हीटवेव चलने की संभावना जताते हुए 9, 10 मार्च का यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही अगले एक सप्ताह में प्रदेश में मौसम साफ रहने और तेज गर्मी पड़ने की संभावना है। शुक्रवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस जैसलमेर और चित्तौड़गढ़ में दर्ज हुआ।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अरब सागर में बने एंटी साइक्लोन सिस्टम जो लम्बे समय से एक्टिव है उसके कारण राजस्थान समेत गुजरात, हरियाणा और मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में समय से पहले गर्मी की शुरूआत हुई।

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने बाड़मेर जिले में 9 और 10 मार्च को हीटवेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा जैसलमेर, बालोतरा समेत अन्य इलाकों में भी हीटवेव का असर देखने को मिल सकता है।

Read More नसीराबाद घाटी में रोडवेज बस से उठे धुएं से मची अफरातफरी, सभी यात्री सुरक्षित

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत