Weather Update : 17 और 18 फरवरी को हो सकती है बारिश, मौसम में हो सकता है बदलाव 

कई इलाकों में बारिश होने की संभावना 

Weather Update : 17 और 18 फरवरी को हो सकती है बारिश, मौसम में हो सकता है बदलाव 

मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है, विशेषकर जयपुर और बीकानेर संभाग में। 17-18 फरवरी को नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का अधिक असर रहेगा। इसके पहले मौसम साफ रहेगा, दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम सामान्य सर्दी बनी रहेगी।

जयपुर। प्रदेश में सर्दी के उतार चढ़ाव के बीच एक बार फिर से मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले सप्ताह प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार अगले सप्ताह जयपुर, बीकानेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

नए वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के सबसे ज्यादा असर 17 और 18 फरवरी को रहेगा। इससे पहले राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना है और तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने दिन में हल्की गर्मी महसूस हो सकती है, जबकि सुबह-शाम न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने से हल्की सर्दी रहेगी। पिछले 24 घंटे में शुक्रवार को राज्य के बाड़मेर जिले में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बाड़मेर में शुक्रवार को सामान्य से थोड़ी ज्यादा गर्मी रही।

Post Comment

Comment List

Latest News

एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
कांग्रेस ने तेलंगाना में पार्टी और सरकार के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने हेतु आठ सदस्यीय समिति का गठन किया...
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह
जयपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की एंट्री : वैशाली नगर में खुलेगी पहली शाखा, 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन
सेवादल यंग ब्रिगेड की तरफ से रोजा इफ्तार का आयोजन : अमन-चैन की कामना की, शहर के युवा और नेता हुए शामिल 
रोडवेज एमडी ने ली वीसी, खराब परफॉर्मेंस पर जताई नाराजगी
त्रिपुरा में 3 साल में 1245 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण, पुनर्वास समझौते के तहत इन शर्तों का पालन करना अनिवार्य