Weather Update : प्रदेश में फिर बदला मौसम, जयपुर सहित कई जिलों में छाए बादल, तेज हवाएं चल रही 

सुबह से ही मौसम का मिज़ाज बदला हुआ 

Weather Update : प्रदेश में फिर बदला मौसम, जयपुर सहित कई जिलों में छाए बादल, तेज हवाएं चल रही 

राजधानी सहित कई जिलों में मौसम ने करवट ली है। जयपुर, कोटा समेत क्षेत्रों में बादल और तेज हवाओं से ठंड बढ़ी है। मौसम विभाग ने 12 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। 31 जनवरी से 2 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में फिर मौसम ने करवट ली है। सुबह से ही मौसम का मिज़ाज बदला हुआ है।

जयपुर, कोटा सहित कई जिलों में सुबह से बादल भी छाए हुए हैं और तेज हवाएं भी चल रही हैं। इससे सर्दी का अहसास बढ़ गया है। इधर मौसम केन्द्र जयपुर ने आज 12 जिलों में ओले-बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इससे पहले शुक्रवार को उत्तरी हवा कमजोर रहने से न्यूनतम और दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। जोधपुर, जालौर, पाली, बाड़मेर में शुक्रवार का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- आज से एक पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान पर एक्टिव होगा। इस सिस्टम का असर पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान के जिलों में 31 जनवरी से 2 फरवरी तक देखने को मिलेगा। वहीं इस दौरान उदयपुर, कोटा, जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग के एरिया में बादल छाएंगे और कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। इसको देखते हुए कुछ जिलों के लिए ऑरेंज और कुछ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह