Weather Update : राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, 14-15 नवंबर को बारिश के आसार

2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की प्रबल संभावना 

Weather Update : राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, 14-15 नवंबर को बारिश के आसार
राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में 14-15 नवंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। हालांकि, राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

जयपुर। राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में 14-15 नवंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 14 नवंबर को जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। इस दौरान मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 नवंबर को बीकानेर संभाग के उत्तरी भागों तथा शेखावाटी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि, राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। विभाग के अनुसार 16 नवंबर से राज्य के कुछ हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की प्रबल संभावना है। ऐसे में दिन के तापमान में कमी के साथ रात में भी ठंड का असर बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में होने वाले बदलाव पर नजर रखने की सलाह दी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, उत्तर-पश्चिमी जिलों में बारिश का अलर्ट  Weather Update : राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, उत्तर-पश्चिमी जिलों में बारिश का अलर्ट 
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के 10 से...
दिल्ली की हवा बनी 'जहर', लोगों की सांसों पर संकट अस्पतालों में उमड़ी मरीजों की भीड़
महादेव सट्टा ऐप मामला : सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, 7 दिन की ईडी रिमांड पर, दोनों पक्षों के बीच देर शाम तक चली बहस
इंटरनेशनल मार्केट में उतार-चढ़ाव : चांदी सस्ती और जेवराती सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  
बुजुर्गों से युवाओं तक मतदान का उत्साह, 100 वर्षीय बद्री बाई ने डाला वोट
40 विला की जांच पहुंची प्रदूषण नियंत्रण मंडल, आईएएस शिखर अग्रवाल के कार्यकाल की फाइलें तलब
रेलवे का बदलाव, RAC टिकट का दशकों पुराना सिस्टम हो सकता है बंद