Weather Update : आज शाम से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, आंधी-बारिश के आसार, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम 

अधिकांश इलाकों में आंधी-बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी

Weather Update : आज शाम से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, आंधी-बारिश के आसार, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम 

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, प्रदेश में आज से नया मजबूत वेदर सिस्टम सक्रिय। 3-4 अप्रैल तक कई जिलों में आंधी, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना। पश्चिमी व उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में तेज हवाएं। 5 अप्रैल से मौसम साफ होने का अनुमान।

जयपुर। प्रदेश में आज शाम से पश्चिमी जिलों में फिर बारिश-आंधी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, प्रदेश में आज से एक और स्ट्रॉन्ग सिस्टम के सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 4 अप्रैल तक अधिकांश इलाकों में आंधी-बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की गई है। पिछले 24 घंटों के मौसम की बात करें तो राज्य में अधिकांश स्थानों पर आसमान साफ रहा। बुधवार दोपहर बाद श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर के क्षेत्रों में मौसम बदला और बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम हवाएं चलीं। हनुमानगढ़ के अलावा बीकानेर और श्रीगंगानगर के सीमावर्ती क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- प्रदेश में आज से एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय होगा। इस सिस्टम के शक्तिशाली रहने की उम्मीद है, जिसके कारण 3-4 अप्रैल को राजस्थान के अधिकांश जिलों में बादल छा सकते हैं। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसी तरह पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी जिलों श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, फलोदी, अलवर, झुंझुनूं, टोंक, सवाई माधोपुर और दौसा के क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। 5 अप्रैल से इस सिस्टम का असर खत्म होगा और प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में होटल-रेस्टोरेंट समेत कई कारोबारों की लाइसेंस फीस बढ़ी राजस्थान में होटल-रेस्टोरेंट समेत कई कारोबारों की लाइसेंस फीस बढ़ी
राजस्थान सरकार ने होटल, रेस्टोरेंट और अन्य शहरी कारोबारों के लिए नई लाइसेंस फीस व्यवस्था लागू। स्वायत्त शासन विभाग की...
भारत-अमेरिका ने महत्वपूर्ण खनिजों के खनन समझौते पर किए हस्ताक्षर, दुर्लभ मृदा तत्वों की पूरी आपूर्ति शृंखला में सहयोग को मजबूत करना समझौते का उद्देश्य
मोईकलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में गहरी दरारों ने बढ़ाई चिंता, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार
असर खबर का... सड़क सीमा में निकाले सभी दरवाजे किए बंद
क्या कांग्रेस के हाथों से फिसल रहा कर्नाटक? दोनों पक्षों के दावे राजनीतिक रूप से उचित; सिर्फ नेतृत्व नहीं, नियंत्रण भी
युद्धविराम के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला, बंदर अब्बास में एयरस्ट्राइक से पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव
पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ई-रिक्शा बैटरी चोर गैंग का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार