आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर प्रतिमाह 5 एवं 20 तारीख को आयोजित होंगी वेलनेस गतिविधियां, सीएचओ और आशा टीम करेंगी आमजन को जागरूक

10 वेलनेस गतिविधियों का आयोजन

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर प्रतिमाह 5 एवं 20 तारीख को आयोजित होंगी वेलनेस गतिविधियां, सीएचओ और आशा टीम करेंगी आमजन को जागरूक

जयपुर जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में प्रतिमाह 5 और 20 तारीख को वेलनेस गतिविधियों का आयोजन। सीएचओ, एएनएम और आशा टीम ग्राम पंचायत मुख्यालय, स्कूल और एमसीएचएन दिवस पर सुबह 8 से 9 बजे तक स्वास्थ्य गतिविधियाँ आयोजित।

जयपुर। जिले के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर प्रतिमाह 5 एवं 20 तारीख को वेलनेस गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत सीएचओ द्वारा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर 10 वेलनेस गतिविधिया आयोजित की जाएंगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार जिले के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर प्रतिमाह 10 वेलनेस गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

प्रत्येक माह की 5 एवं 20 तारीख (2 दिवस) को सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर वैलनेस गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उक्त दिनांक पर राजकीय अवकाश होने की स्थिति में आगामी कार्य दिवस पर वेलनेस गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (हैल्थ) डॉ. इंद्रा गुप्ता ने बताया कि सीएचओ के द्वारा उनके कार्य क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान प्रत्येक माह में किसी 4 दिवस पर वेलनेस गतिविधिया आयोजित की जाएंगी। सीएचओ के द्वारा प्रत्येक माह में किसी 4 एमसीएचएन दिवस को वेलनेस गतिविधियाँ आयोजित की जाएगी। वेलनेस गतिविधियों का आयोजन सुबह 8 बजे से 9 तक किया जायेगा। सीएचओ, एएनएम एवं आशा द्वारा अपने क्षेत्र में आयोजित किये जाने वाले वेलनेस गतिविधियों के लाभ के बारे में आमजन को जागरूक करने के साथ ही वेलनेस गतिविधियों में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

 

Read More प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर : भाजपा युवा मोर्चा का नवाचार, सार्वजनिक परिवहन और स्वदेशी अपनाने का अभियान तेज

Read More फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन : फंसे 10 हजार श्रद्धालु, एसडीआरएफ ने निकाला सुरक्षित केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन : फंसे 10 हजार श्रद्धालु, एसडीआरएफ ने निकाला सुरक्षित
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर रुद्रप्रयाग के मुनकटिया क्षेत्र में देर रात भूस्खलन से 10 हजार से अधिक श्रद्धालु फंस गए।...
चौराहे पर प्लास्टिक बैरिकेड बने जाम की वजह, ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी
डीजल का स्टॉक नहीं होने के पोस्टर लगे : पेट्रोल पंपों पर सप्लाई में देरी, बेचान पर पाबंदियां  
इटली पहुंचे पीएम मोदी: मिला गार्ड ऑफ ऑनर, जॉर्जिया मेलोनी से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता 
जयपुर में दिशा क्रिकेट एकेडमी ने जयपुर क्रिकेट एकेडमी को 107 रनों से हराया
आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर प्रतिमाह 5 एवं 20 तारीख को आयोजित होंगी वेलनेस गतिविधियां, सीएचओ और आशा टीम करेंगी आमजन को जागरूक
उत्तराखंड में हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर : महिला पायलट की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान, खेत में इमरजेंसी लैंडिंग