पिता जब गाते थे तो ऐसा लगता था जैसे स्वतंत्र आत्मा को सुन रहा हूं : कैलाश खैर

 संगीत की दुनिया में आने का श्रेय पिता के आध्यात्मिक गीतों को 

पिता जब गाते थे तो ऐसा लगता था जैसे स्वतंत्र आत्मा को सुन रहा हूं : कैलाश खैर

पद्मश्री के सम्मानित सिंगर कैलाश खैर का कहना है कि संगीत की दुनिया में आने का श्रेय पिता के आध्यात्मिक गीतों को है।

जयपुर। पद्मश्री के सम्मानित सिंगर कैलाश खैर का कहना है कि संगीत की दुनिया में आने का श्रेय पिता के आध्यात्मिक गीतों को है। जब पिता गाते थे तो चार-पांच साल का बालक कैलाश पगला हो जाता था। उन्हें ऐसे सुनता था जैसे कोई स्वतंत्र आत्मा को सुन रहा हूं। मैं फिल्मी गानों से ज्यादा आध्यात्मिक सुक्तियों से आकर्षित हुआ। जिस उम्र में बच्चे साइंस और मैथ में उलझे रहते है उस समय में कला सीख रहा था। गाने की कला के लिए घर छोड़ना पड़ा तो लोगों ने कहा पढ़ता-लिखता है नहीं इसलिए घर से भाग जाता है। उनके इन तानों के कारण सिंगिंग क्लास के बारे में किसी को कहता नहीं था, क्योंकि जब तक कलाकार को पहचान नहीं मिलती वह अपनी पहचान छुपाता है। मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ। कोई पूछता क्या करता है तो जवाब देने से बचता था, क्योंकि पश्चिम देशों की तरह भारत में आर्ट को तवज्जों नहीं दी जाती। 

जल्द अगली बुक आएगी :

खैर ने ये बात जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के दूसरे दिन अपनी पुस्तक तेरी दीवानी के लॉन्च के दौरान कहीं। बुक लॉन्चिंग के दौरान उन्होंने सिंगर बनने की यात्रा के कई महत्वपूर्ण वाक्या श्रोताओं के सामने रखे। उन्होंने बताया कि मेरे गानों में जो शब्द है, उनके पीछे की कहानियां है तेरी दीवानी। लोगों की फरमाइश थी कि जो गाने आप गाते है उन्हें कैसे बनाते है, इन्हें बताओं, क्योंकि आपके गाने हमारे जीवन से जुड़े है। लोगों की इस मनुहार के लिए दस साल पहले बुक लिखने के बीच अंकुरित हुए थे, जो अब बाहर निकले है। जल्द अगली बुक आएगी। जिसका टाइटल होगा लूट में कितना मजा है कैसे बताऊ। 

प्रिंटिंग प्रेस में लेटर लगाए, अखबार में काम किया :

Read More भजनलाल शर्मा ने आम आदमी पार्टी पर किए प्रहार : आप पार्टी ने दिल्ली को जमकर लूटा, अब बहकावे में नहीं आएगी जनता

खैर ने सेशन के दौरान लोगों को बताया कि संगीत की दुनिया में इतना डूब गया था कि पढ़ाई-लिखाई ज्यादा नहीं हो पाई। इसका नुकसान यह हुआ कि शुरुआती दिनों में कोई काम नहीं मिला। पहली नौकरी प्रिंटिंग प्रेस की। वहां प्रिटिंग प्रेस में लेटर लगाता था। इसके बाद कई अखबारों में काम किया। दिल्ली में ट्रक चलाएं। मगर विषम परिस्थितियों में जज्बा नहीं हारा। बीच-बीच में समय निकालकर स्टेज शो किए। इस बीच मुंबई स्थित महालक्ष्मी स्टूडियो से कॉमर्शियल विज्ञापनों के लिए जिगंल्स गाने का ऑफर मिला। उस समय पता नहीं था जिंगल्स क्या होते है, स्टूडियो पहुंचा तो उन्होंने कुछ गाने को बोला। पहले घबराया लगा यहां भी रिजेक्शन ही होगा, लेकिन जब गाया तो अंग्रेजी में प्रशंसा हुई। उसके बाद कई कंपनियों के लिए जिगंल्स गाए। जिंगल्स हिट हुए तो फिल्मों में गाने का ऑफर मिला। वर्ष 2006 में कॅरिअर की शुरुआत हुई। खैर कैलाश मेरा पहला एलबम था। जिसमें तेरी दीवानी पहला गाना रिकॉर्ड हुआ। इसके बाद अल्लाह के बंधे गाना मिला, उसके बाद तो बॉलीवुड से ऑफर पर ऑफर आए। सोशल मीडिया पर मिलियन फॉलोवर्स रखने वाले सिंगरों की खिंचाई की। मिलियन फॉलोवर्स वालों को जब मंच पर देखते है तो लगता है ये भारत को रिप्रजेंट कर रहे है। ये मिलिनियर्स शौक से नहीं बल्कि शोक में गाते है। मेरे पिता पंडित थे। वे यज्ञ कथा करते थे। कभी-कभी सत्संग भी करते थे। गाने का उनका शौक किसी पेशन से कम नहीं था। वे आध्यात्मिक सुक्तियां गाते थे। आज के पेशन को देखों तो लगता है सिंगर शौक में गा रहे है।

Read More ईसरदा बांध परियोजना : सड़क निर्माण और बांध निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

Post Comment

Comment List

Latest News

ऑटोमैटिक सिग्नल प्रणाली कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, ट्रेन रहेगी रद्द ऑटोमैटिक सिग्नल प्रणाली कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, ट्रेन रहेगी रद्द
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि जयपुर मण्डल पर हिरनौदा फुलेरा भांवसा स्टेशनों के...
बिना दस्तावेजों के अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे नागरिक, स्वीकार करने के लिए सहमत हुआ वेनेजुएला : ट्रम्प 
हार की बौखलाहट से हिंसा पर आई भाजपा, अरविंद केजरीवाल ने कहा - बुरी तरह चुनाव हार रही है भाजपा
अर्द्ध जली महिला का शव मिलने से सनसनी : अर्द्ध नग्न अवस्था में मिलने से लोगों में भय, पुलिस को लग रहा हत्या का मामला
भजनलाल शर्मा ने आम आदमी पार्टी पर किए प्रहार : आप पार्टी ने दिल्ली को जमकर लूटा, अब बहकावे में नहीं आएगी जनता
तापमान में बढ़ोतरी के कारण सर्दी का असर कम : शहरों में छाए बादल, बारिश होने की संभावना
पीडब्ल्यूडी में 70 अभियंताओं के किए तबादले, विभाग की ओर से जारी आदेश