जयपुर का नया महापौर कौन होगा : आज हो जाएगा तय, कल सुबह घोषणा और नामांकन
वार्ड नंबर 48 से शैलेंद्र भार्गव का नाम प्रबल दावेदार
जयपुर। जयपुर नगर निगम के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 150 वार्डो में से 78 वार्ड जीतकर बहुमत हासिल किया है। भारतीय जनता पार्टी आज शाम तक फैसला कर लेगी की जयपुर की महापौर की गद्दी पर किसे बिठाना है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को महापौर पद के लिए नामांकन की आखिरी तारीख है। बताया जा रहा है कि भाजपा बाड़ाबंदी में बंद अपने सभी पार्षदों से आज महापौर पद के लिए रायशुमारी करेगी। इसके बाद पार्टी प्रदेश नेतृत्व को पार्षदों की राय बतायेगी। पार्टी जयपुर के विधायकों और प्रमुख नेताओं से बातचीत कर मेयर का चेहरा किसे बनाया जाए, इसका सुझाव लेगी। हालांकि, कल सुबह बाड़ाबंदी स्थल पर ही इसकी घोषणा होगी कि भाजपा ने किस मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है । उसके तुरंत बाद भाजपा जयपुर नगर निगम में निर्वाचन विभाग की प्रक्रिया के तहत मेयर पद का नामांकन दाखिल करेगी।
मेयर के संभावित उम्मीदवार :
अभी जयपुर में महापौर के लिए चल रहे नामों में वार्ड नंबर 112 से सुनील कोठारी, वार्ड नंबर 135 से विमल अग्रवाल,वार्ड नंबर 76 पुनीत कर्णावत,वार्ड नंबर 98 से सुभाष सिंघी और वार्ड नंबर 48 से शैलेंद्र भार्गव का नाम प्रबल दावेदार माने जा रहे है।

Comment List