वन्यजीव गणना के आंकड़े आए सामने : झालाना में 17 लेपर्ड, 22 हायना सहित अन्य जीवों की मिली जानकारी 

फील्ड मॉनिटरिंग के आधार पर तैयार रिपोर्ट

वन्यजीव गणना के आंकड़े आए सामने : झालाना में 17 लेपर्ड, 22 हायना सहित अन्य जीवों की मिली जानकारी 

जयपुर अब केवल ऐतिहासिक धरोहरों और पर्यटन के लिए ही नहीं, बल्कि अर्बन वाइल्डलाइफ  लैंडस्केप के रूप में नई पहचान बना रहा। पिछले दिनों हुई वन्यजीव संख्या आकलन 2026 की रिपोर्ट में नाहरगढ़ अभयारण्य, झालाना लेपर्ड रिजर्व, आमागढ़ लेपर्ड रिजर्व और जयपुर प्रादेशिक वन क्षेत्र से वन्यजीवों को आंकड़े सामने आए।

जयपुर। जयपुर अब केवल ऐतिहासिक धरोहरों और पर्यटन के लिए ही नहीं, बल्कि अर्बन वाइल्डलाइफ  लैंडस्केप के रूप में नई पहचान बना रहा है। पिछले दिनों हुई वन्यजीव संख्या आकलन 2026 की रिपोर्ट में नाहरगढ़ अभयारण्य, झालाना लेपर्ड रिजर्व, आमागढ़ लेपर्ड रिजर्व और जयपुर प्रादेशिक वन क्षेत्र से वन्यजीवों को आंकड़े सामने आए हैं। वन विभाग की वाटर हॉल पद्धति और फील्ड मॉनिटरिंग के आधार पर तैयार रिपोर्ट के अनुसार नाहरगढ़ अभयारण्य के पृथक आकलन में 27 से अधिक लेपर्ड की संख्या दर्ज की है।

इनमें नर, मादा और शावकों की संख्या शामिल हैं। वहीं 27 सियार और 12 डेजर्ट फॉक्स की उपस्थिति दर्ज हुई है। यहां 160 नीलगाय, 183 लंगूर और 26 सांभर की मौजूदगी देखी गई। वहीं झालाना में 17 लेपर्ड, 22 हायना, 81 नीलगाय, 17 सांभर एवं 19 शिकारी पक्षियों की संख्या सामने आई। आमागढ़ लेपर्ड रिजर्व में 10 लेपर्ड, 21 हायना, 8 डेजर्ट फॉक्स, 19 सेही, 40 नीलगाय, 12 सांभर और 29 लंगूर की उपस्थित वन्यजीव गणना में सामने आई है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, बाड़मेर में रेड अलर्ट जारी Weather Update : राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, बाड़मेर में रेड अलर्ट जारी
राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर जारी राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में। प्रदेश में लगातार...
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला : सार्वजनिक जगहों पर पशु वध पर प्रतिबंध, जानें उल्लघंन पर कितनी होगी सजा ?
‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का ट्रेलर रिलीज : जैकी श्रॉफ का दिखा दमदार अंदाज, बच्चों की कल्पनाओं पर आधारित फिल्म की कहानी
युवती को भगाने पर विवाद ने लिया हिंसक रूप, आरोपी के दो घर आग में फूंके
UP में चक्रवाती तूफान ने बरपाया कहर : आंधी से सैकड़ों पेड़ धराशायी, अंधेरे में डूबे इलाके; 54 लोगों की मौत
सूरत की फैक्ट्रियों से बचपन मुक्त : साड़ी पर धागा वर्क और मशीनें चलाते मिले 92 नौनिहाल, मजदूरी सिर्फ 5 हजार
लेबनान में युद्धविराम के बाद मारे गए 23 बच्चे, यूनिसेफ ने कहा- हिंसा और बच्चों के मानसिक तनाव को बढ़ा रहे हमले