उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई सर्दी : खेतों में पाला पड़ना शुरू, फसलों को नुकसान

रात का तापमान लगातार गिर रहा है

उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई सर्दी : खेतों में पाला पड़ना शुरू, फसलों को नुकसान
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि एक नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आगामी दो-तीन दिन राज्य के कुछ भागों में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

जयपुर। प्रदेश में सर्दी अब अपने तेवर दिखाने लगी है। उत्तर से आ रही बर्फीली हवा से राजस्थान में तेज और ठिठुरन भरी सर्दी शुरू हो गई है। शेखावाटी के इलाकों में रात का तापमान लगातार गिर रहा है। यहां सर्दी दिनों दिन जोर पकड़ती जा रही है। ओस जमने से खेतों में पाला पड़ना शुरू हो गया है। इससे फसलों को नुकसान हो रहा है।  शेखावाटी के फतेहपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सीकर में 3 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में भी बीती रात न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और शनिवार को दिन का तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया।

आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि एक नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आगामी दो-तीन दिन राज्य के कुछ भागों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी होगी व शीतलहर से राहत मिल सकती है। आगामी तीन-चार दिन शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान चार डिग्री से ऊपर और शेष अधिकांश भागों में 10 डिग्री से ऊपर दर्ज हो सकता है।

Tags: cold

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश