सर्दी ने खिलाए बर्फ के फूल : कोहरे और शीतलहर से प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड, अभी और गिरेगा पारा

कड़ाके की ठंड की चपेट में

सर्दी ने खिलाए बर्फ के फूल : कोहरे और शीतलहर से प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड, अभी और गिरेगा पारा

दो दर्जन से ज्यादा जिले ऐसे रहे जहां शुक्रवार रात का पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। ऐसे में राजधानी जयपुर सहित पूरा प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। 

जयपुर। प्रदेश की राजधानी जयपुर सहित अधिकांश जिलों में शनिवार सुबह बादल छाए और घना कोहरा भी छाया रहा। इससे सर्दी और ठिठुरन ज्यादा बढ़ गई है। दिन और रात दोनों के तापमान में सात डिग्री तक की गिरावट आई है। जयपुर सहित दो दर्जन से ज्यादा जिले ऐसे रहे जहां शुक्रवार रात का पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। ऐसे में राजधानी जयपुर सहित पूरा प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। 

माउंट आबू फिर जमाव बिंदू पर
वहीं नए साल में लगातार दूसरी बार पर्वतीय स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु यानी शून्य डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इधर शेखावाटी इलाकों में भी कड़ाके की ठंड, कोहरे और शीतलहर का सबसे ज्यादा जोर रहा। फतेहपुर में रात का न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। सीकर में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री दर्ज किया गया। अलवर में 4 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।

जयपुर में छाए रहे बादल, सर्दी बढ़ी
राजधानी जयपुर में भी दिनों दिन सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। शनिवार सुबह यहां बादल छाए रहे। दिन में बीच बीच में कुछ देर के लिए धूप खिली, लेकिन इससे राहत नहीं मिली। गलन और ठिठुरन भरी सर्दी ने यहां भी लोगों के हाड़ कंपा दिए और दिन में भी लोग अलाव जलाते दिखाते दिए। जयपुर में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। 

अभी और गिरेगा पारा
मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। आगामी 2-3 दिन बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में सुबह के समय घना कोहरा दर्ज होने की संभावना है। आगामी दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट हो सकती है। राज्य के उत्तरी भागों में शीतलहर की संभावना है। राज्य के अधिकांश भागों में आगामी 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री नीचे दर्ज होने व कहीं-कहीं दिन में भी शीतलहर चलने की संभावना है।

Read More विधानसभा में PKC-ERCP को लेकर खुलासा : 17 जिलों में 4.03 लाख हेक्टेयर में सिंचाई का प्रावधान, जल उपलब्धता और डीपीआर स्वीकृति के अनुसार आगे की कार्यवाही

Tags: cold

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश में बढ़ता गर्मी का असर : पारा 38 डिग्री पार, न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होने से हल्की राहत प्रदेश में बढ़ता गर्मी का असर : पारा 38 डिग्री पार, न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होने से हल्की राहत
राजस्थान में अप्रैल जैसी तपिश महसूस होने लगी है। कई शहरों में पारा 35 डिग्री पार कर गया, जबकि बाड़मेर...
ट्रंप ने स्पेन को दी चेतावनी : ईरान के खिलाफ सैन्य अड्डों के उपयोग की अनुमति नहीं देने पर बंद कर देगा व्यापार, कहा- बहुत खराब रहा है रवैया
हर्निया की रोबोटिक सर्जरी : एसएमएस हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने की सर्जरी, अब तक रोबोट से 300 सर्जरी करने का रिकॉर्ड
यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज की घोषणा : नई तारीख का ऐलान, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
भाजपा ने की महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की घोषणा : चुनाव समिति ने विचार-विमर्श के बाद प्रदान की स्वीकृति, उम्मीदवारों को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज
पीसीसी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाई होली : कार्यकर्ताओं और नेताओं ने रंग खेलकर भाईचारे और एकता का दिया संदेश, बड़े नेताओं ने अपने आवास पर लगाए रंग
जयपुर में दिखा साल का पहला चंद्रग्रहण : 20 मिनट तक नजर आया ब्लड मून, शहरवासियों ने आकाश में देखा अद्भुत नजारा