सर्दी होने लगी गायब : कहीं छाए बादल, कहीं तेज धूप

अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री रिकॉर्ड किया

सर्दी होने लगी गायब : कहीं छाए बादल, कहीं तेज धूप

मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार 13 और 16 फरवरी को एक नया परिसंचरण तंत्र बन रहा है। इसके असर से कुछ जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित अधिकांश जिलों में सर्दी का असर गायब होने लगा है। तापमान लगातार बढ़ रहा है और दिन में तेज धूप अब चुभने लगी है। दिन का पारा जहां 30 डिग्री के आसपास या उससे ज्यादा दर्ज किया जा रहा है तो रात का तापमान भी 15 डिग्री के आसपास या उससे ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा है। ऐसे में दिन के साथ ही रात में भी अब गर्मी का अहसास होने लगा है। हालांकि इस बीच राजधानी जयपुर सहित कुछ जिलों में बुधवार मौसम में बदलाव देखने को मिला। कहीं बादल छाए तो कहीं हल्की बारिश हुई।

मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार 13 और 16 फरवरी को एक नया परिसंचरण तंत्र बन रहा है। इसके असर से कुछ जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस बीच प्रदेश में बुधवार को चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया। आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में दिन का पारा 30 डिग्री या उसके नजदीक दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Tags: winter

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष महारावल लक्ष्मण सिंह की जयंती पर राजस्थान विधानसभा में पुष्पांजलि, अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया नमन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष महारावल लक्ष्मण सिंह की जयंती पर राजस्थान विधानसभा में पुष्पांजलि, अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया नमन
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष महारावल लक्ष्मण सिंह की जयंती पर राजस्थान विधानसभा में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। विधानसभा अध्यक्ष...
टी-20 विश्व कप 2026 : भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले होगा समापन समारोह, फाइनल से पहले अहमदाबाद में रिकी मार्टिन बिखेरेंगे जलवा
आम आदमी पर फिर महंगाई की मार : घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये महांगा, वाणिज्यिक सिलेंडर में 114.50 रुपए की बढ़ोतरी
सऊदी अरब का दावा : तेल क्षेत्र और एयरपोर्ट पर हमले की कोशिश की नाकाम, बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराया
मार्च 2027 तक केंद्रों की संख्या 25,000 करने का लक्ष्य, मुख्यमंत्री ने कहा- जन औषधि केंद्रों से सस्ती दवाइयों का लाभ, मध्यम वर्ग को ₹40 हजार करोड़ से अधिक की बचत
कर्नाटक में 16 साल से छोटे बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा बैन : सिद्दारमैया ने बजट में रखा प्रस्ताव, विशेषज्ञों से राय लेगी सरकार
आज का भविष्यफल