जयपुर : नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में टाइगर का हमला, महिला की मौत; 16 नंबर पिंजरे में घास काट रही थीं 6-7 महिलाएं

अचानक बाघ शिवाजी ने सुगना देवी को दबोचा

जयपुर : नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में टाइगर का हमला, महिला की मौत; 16 नंबर पिंजरे में घास काट रही थीं 6-7 महिलाएं
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बुधवार सुबह 16 नंबर पिंजरे में घास काट रही महिलाओं पर बाघ शिवाजी ने हमला किया। हमले में सुगना देवी की मौके पर मौत। करीब 6-7 महिलाओं ने फेंसिंग और पेड़ पर चढ़कर जान बचाई। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची, बाघ को नियंत्रित कर शव बाहर निकाला।

जयपुर। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा सामने आया। पार्क के 16 नंबर पिंजरे में घास काट रही महिलाओं पर बाघ शिवाजी ने अचानक हमला कर दिया। बाघ के हमले में सुगना देवी नाम की महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पार्क में हड़कंप मच गया और सूचना मिलते ही ग्रामीणों व मृतका के परिजनों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। जानकारी के अनुसार घटना के समय करीब छह से सात महिलाएं पिंजरे के अंदर घास काट रही थीं। इसी दौरान अचानक बाघ शिवाजी पिंजरे में पहुंच गया। बाघ को देखकर महिलाओं में अफरा-तफरी मच गई। साथ आई महिला कमला देवी ने बताया कि सभी महिलाएं जान बचाने के लिए भागीं, लेकिन बाघ ने सुगना देवी को दबोच लिया।

बाकी महिलाओं ने फेंसिंग और पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई। घटना के दौरान क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की समस्या के कारण वन विभाग के अधिकारियों से तत्काल संपर्क नहीं हो पाया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बाघ को नियंत्रित कर महिला के शव को उसके कब्जे से छुड़ाया। इसके बाद फेंसिंग और पेड़ पर चढ़ी महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि मंगलवार को महिलाएं पिंजरे में घास काटने गई थीं। बुधवार सुबह वे घास लेने के लिए दोबारा पिंजरे में पहुंचीं। इसी दौरान हंसा नामक कर्मचारी ने पिंजरा खोल दिया। उसे जानकारी नहीं थी कि महिलाएं अंदर मौजूद हैं।

इन मांगो पर बनी सहमति

1 10 लाख की सहायता

Read More राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: जयपुर के 150 वार्डों के लिए दोपहर 3  बजे तक 48.58 फीसदी मतदान, आमेर में सबसे ज्यादा 60.60 प्रतिशत मतदान, सांगानेर में 43.30 प्रतिशत पर अटका आंकड़ा

2 परिवार के 1 सदस्य को डेयरी बूथ आवंटन

Read More पदयात्रा में शामिल तीन युवकों को कंटेनर ने कुचला, सालासर बालाजी दर्शन करने जा रहे थे

3 परिवार के दो सदस्यों को संविदा पर वन विभाग में आगामी दिवस से रोजगार

Read More 42 लाख की लूट से जयपुर में सनसनी, 30 सेकेंड में वारदात

4 परिवार के सदस्यों द्वारा राजकीय नौकरी की मांग की गई हैं।

राजकीय नौकरी बाबत मांग पत्र राज्य सरकार के स्तर पर विभाग द्वारा प्रेषित करवाया जाएगा।

5 प्रकरण में दोषी कार्मिक की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर वि​धिक प्रक्रिया मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर