तेज रफ्तार थार का कहर : एक्टिवा सवार महिला को मारी टक्कर, हालत गंभीर

परिजनों की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी

तेज रफ्तार थार का कहर : एक्टिवा सवार महिला को मारी टक्कर, हालत गंभीर
तेज रफ्तार का कहर बरपाते हुए कार ने एक्टिवा सवार महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे वेंटिलेटर पर भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार।

जयपुर। मानसरोवर थाना इलाके में तेज रफ्तार का कहर बरपाते हुए कार ने एक्टिवा सवार महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे वेंटिलेटर पर भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार मानसरोवर के विजय पथ स्थित एसबीआई बैंक के सामने एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार ब्लैक थार ने एक्टिवा सवार महिला को टक्कर मार दी। हादसे में नेहा श्रीवास्तव (35) विजयपथ मानसरोवर गंभीर रूप से घायल हो गईं। पति जलदाय विभाग में यूडीसी पद पर कार्यरत हैं। महिला घर की गली से निकलते ही पास ही की दुकानों पर सामान लेने के लिए निकली थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक थार कार तेज गति से आ रही थी, जिसने एक्टिवा सवार महिला को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला कुछ दूरी तक वाहन के साथ घिसटती चली गई, जिससे उसके सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। घटना के समय मौके पर मौजूद परिजनों ने तुरंत महिला को वाहन के नीचे से निकालकर साकेत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए दोपहर करीब 1 बजे उन्हें भर्ती कर वेंटिलेटर पर रखा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शिप्रापथ थानाप्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि थार चालक हादसे के बाद फरार हो गया। संबंधित वाहन के पहले भी ओवरस्पीड के चालान दर्ज हैं। फिलहाल गाड़ी के नंबरों के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। परिजनों की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने भवन मानकों और नक्शों के उल्लंघन पर कड़ा रुख अपनाते हुए एलेन, आकाश और महेंद्रा...
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित
लखनऊ अग्निकांड: कानपुर में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई, 48 प्रतिष्ठान सील
टाउनशिप पॉलिसी-2024 में बड़े बदलाव, संयुक्त उपक्रमों और ईडब्ल्यूएस आवास को लेकर स्पष्टता