आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के गुर सीखीं महिला उद्यमी, जयपुर में हुआ एफआईसीसीआई फ्लो का मास्टरक्लास
कॉर्पोरेट जगत में मजबूत पहचान बनाने के टिप्स दिए
फिक्की फ्लो जयपुर चैप्टर ने Clarks Amer में ‘द पावर ऑफ प्रेजेंस’ विषय पर मास्टरक्लास आयोजित। वक्ता नीतू वालिया कंवर ने महिलाओं को प्रभावशाली व्यक्तित्व, संवाद कौशल, आत्मविश्वास और व्यक्तिगत ब्रांडिंग के महत्व बताए।
जयपुर। फिक्की फ्लो जयपुर चैप्टर की ओर से जयपुर के क्लार्क्स आमेर में ‘द पावर ऑफ प्रेजेंस विषय पर विशेष मास्टरक्लास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला उद्यमियों और प्रोफेशनल्स को प्रभावशाली व्यक्तित्व, संवाद कौशल, आत्मविश्वास और व्यक्तिगत ब्रांडिंग के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
प्रमुख वक्ता नीतू वालिया कंवर ने कहा कि सफलता केवल काम करने से नहीं, बल्कि उसे प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने से मिलती है। उन्होंने महिलाओं को नेतृत्व क्षमता विकसित करने और कॉर्पोरेट जगत में मजबूत पहचान बनाने के टिप्स दिए। फिक्की फ्लो जयपुर चैप्टर की चेयरपर्सन वृंदा कोठारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर और प्रभावशाली नेतृत्वकर्ता बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं।
Post Comment
Latest News
21 Sep 2026 13:24:25
गलियारा जल्द खोलने की मांग को लेकर सोमवार को भारत-पाकिस्तान सीमा की जीरो लाइन पर सिख संगत सामूहिक अरदास करेगी।...

Comment List