महिला सुरक्षा : निर्भया ने मनचलों पर कसी लगाम, दिया आत्मरक्षा का ज्ञान
विडियो या रिकॉर्डिंग भेजें, जिससे तुरंत मदद मिल सके
कालिका पेट्रोलिंग टीम ने स्कूली छात्राओं को आत्मरक्षा के गुुर सिखाए, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर खुद का बचाव कर सकें।
जयपुर। शहर में महिलाओं की सुरक्षा करने और मनचलों पर लगाम कसने के लिए निर्भया स्क्वायड टीम ने बस में लड़कियों को परेशान करने, अश्लील इशारे करने वाले मनचलों और फोन पर लड़की को बार-बार कॉल करके परेशान कर धमकी देने वाले को बुधवाार को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त योगेश दाधीच ने बताया कि टीम ने अभिषेक शर्मा (20) मुरलीपुरा, दिग्विजय सिंह (19) नाडी का फाटक, रियांश शर्मा (20) झोटवाड़ा और धमकाने वाला महेन्द्र मीणा (30) हरमाड़ा को गिरफ्तार किया है।
कालिका पेट्रोलिंग टीम ने स्कूली छात्राओं को आत्मरक्षा के गुुर सिखाए, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर खुद का बचाव कर सकें। एडि. सी.पी. दाधीच ने कहा कि सभी बालिकाएं और महिलाओं को अपने मोबाइल में पांच हेल्पलाइन नम्बर हमेशा सेव रखने चाहिए। इन 8764866090, 8764866091, 8764866092, 8764866093, 8764866094 नम्बरों को निर्भया 1,2,3,4,5 के नाम से सेव करें और परेशानी के समय कॉल कर या मौखिक, आडियो, विडियो या रिकॉर्डिंग भेजें, जिससे तुरंत मदद मिल सके।

Comment List