भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात, मदन राठौड़ सहित पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर दिए गए संदेश को सुना

भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात, मदन राठौड़ सहित पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण हुआ। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, महामंत्री भूपेंद्र सैनी, सांसद मंजू शर्मा, विधायक बालमुकुंदाचार्य सहित पदाधिकारी-कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ जनभागीदारी, नवाचार और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है। कार्यकर्ताओं ने संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

जयपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का श्रवण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, जयपुर सांसद मंजू शर्मा और विधायक बालमुकुंदाचार्य सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के संयोजक मोतीलाल मीणा, भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक और सह प्रभारी भवानी शंकर शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा देश के विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे नवाचारों, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर दिए गए संदेश को ध्यानपूर्वक सुना।

भाजपा नेताओं ने कहा कि मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से संवाद करते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले प्रयासों, प्रतिभाओं और जनभागीदारी को सामने रखते हैं। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेश को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।

Tags: workers

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस