विश्व स्तनपान सप्ताह :  चिकित्सा संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रम होंगे आयोजित

जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी

विश्व स्तनपान सप्ताह :  चिकित्सा संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रम होंगे आयोजित
विश्व स्तनपान सप्ताह (1-7 अगस्त) के तहत जयपुर प्रथम जिले में व्यापक जनजागरूकता अभियान। चिकित्सा संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों और एमसीएचएन सत्रों में माताओं को जन्म के पहले घंटे में स्तनपान और 6 माह तक केवल मां का दूध देने के महत्व की जानकारी।

जयपुर। विश्व स्तनपान सप्ताह (1 से 7 अगस्त) के तहत जयपुर प्रथम जिले में स्तनपान को बढ़ावा देने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों, एमसीएचएन सत्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समितियों के माध्यम से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि जन्म के पहले घंटे में नवजात को स्तनपान कराना और पहले छह माह तक केवल मां का दूध देना शिशु के स्वस्थ विकास, उचित पोषण और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि सप्ताहभर चलने वाले अभियान के दौरान स्वास्थ्यकर्मी गर्भवती और धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व, सही तकनीक तथा मां और शिशु के स्वास्थ्य पर इसके सकारात्मक प्रभावों की जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विश्व स्तनपान सप्ताह की थीम Breastfeeding for a Sustainable Start in Life: Strengthen What Works रखी गई है। थीम के अनुरूप परामर्श सत्र, एमसीएचएन दिवस, संगोष्ठियां और सामुदायिक जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। सीएमएचओ ने आमजन से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और प्रत्येक नवजात को जीवन की स्वस्थ शुरुआत दिलाने में सहयोग करने की अपील की।

 

 

Read More राजस्थान निकाय चुनाव को लेकर AAP की तैयारी तेज, 10 नगर निगम क्षेत्रों के लिए चुनाव समितियों का गठन किया

Post Comment

Comment List

Latest News

शिक्षा बचाओ, देश बचाओ कार्यक्रम में हंगामा : एबीवीपी और भाजयुमो कार्यकर्ताओं से विवाद, सीजेपी कार्यकर्ता को मारा थप्पड़ शिक्षा बचाओ, देश बचाओ कार्यक्रम में हंगामा : एबीवीपी और भाजयुमो कार्यकर्ताओं से विवाद, सीजेपी कार्यकर्ता को मारा थप्पड़
रेजिडेंसी रोड स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान में कॉकरोच जनता पार्टी के शिक्षा बचाओ, देश बचाओ, कार्यक्रम के दौरान उस समय...
सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा