जयपुर में बनेगा विश्वस्तरीय RIMS, मिशन मोड में काम कर रही सरकार

विशेषज्ञ चिकित्सकों और स्टीयरिंग कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया

जयपुर में बनेगा विश्वस्तरीय RIMS, मिशन मोड में काम कर रही सरकार

शर्मा की बजट घोषणा के तहत जयपुर में राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) को मिशन मोड में विकसित किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य, आधुनिक तकनीक, सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति पर जोर दिया। संस्थान AIIMS दिल्ली मॉडल पर तैयार होगा।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बजट घोषणा के तहत जयपुर में राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) की स्थापना को लेकर राज्य सरकार मिशन मोड में कार्य कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को स्वास्थ्य भवन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में चिकित्सा शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, विशेषज्ञ चिकित्सकों और स्टीयरिंग कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में आरयूएचएस को अत्याधुनिक, तकनीकी रूप से सक्षम एवं विश्वस्तरीय सुपर स्पेशियलिटी संस्थान के रूप में विकसित करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

मंत्री खींवसर ने अधिकारियों को सभी कार्य चरणबद्ध और तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने आधारभूत ढांचे के विस्तार, आधुनिक उपकरणों, डिजिटल हेल्थ सिस्टम और विशेषज्ञ सेवाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। साथ ही आरयूएचएस अस्पताल में मानव संसाधन बढ़ाने के लिए तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमेटी गठित करने के निर्देश भी दिए। चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि संस्थान को विकसित करने के लिए प्रभावी एक्शन प्लान पर काम चल रहा है। वहीं चिकित्सा शिक्षा आयुक्त बाबूलाल गोयल ने कहा कि RIMS को AIIMS दिल्ली की तर्ज पर शोध, सुपर स्पेशियलिटी उपचार और पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा।

Tags: work

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यसभा की याचिका समिति के अध्यक्ष बने राघव चड्ढा, जानें क्या काम करती है समिति राज्यसभा की याचिका समिति के अध्यक्ष बने राघव चड्ढा, जानें क्या काम करती है समिति
आम आदमी पार्टी छोड़ भाजपा में आए राघव चड्ढा को राज्यसभा की याचिका समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। सभापति...
विकसित भारत निर्माण के सारथी बनें युवा, शेखावत ने कहा- युवाओं की सफलता के पीछे परिवारों का संघर्ष और इच्छाओं का त्याग
पेट्रोल की कीमत में वृद्धि पर खड़गे के निशाने पर केन्द्र सरकार, बोले- सरकार बताएं किस-किस को जा रही लूट की किश्त
गहलोत की मांग : पेट्रोल-डीजल पर वैट और रोड सेस में कमी करे राजस्थान सरकार, जनता को मिले कमरतोड़ महंगाई से कुछ राहत
जयपुर में बनेगा विश्वस्तरीय RIMS, मिशन मोड में काम कर रही सरकार
गरीब- माध्यम वर्ग को मंहगाई की आग में झोंक रही सरकार : अतिरिक्त टैक्स लादकर जनता की काटी जेब, तेजस्वी बोले- अभी और बढ़ेंगे पेट्रोलियम पदार्थो के दाम
ट्रम्प की बेटी को मारने की साजिश, आईआरजीसी से जुड़े आतंकवादी ने बनाई थी योजना